अमरोहा में एनआईए ने छापा मारा, जानिए क्यों बुलानी पड़ी भारी पुलिस
अमरोहा में एनआईए ने छापा मारा है । एनआईए और एटीएस की टीम 4 संदिग्धों की तलाश करते हुए अमरोहा में छापामारी की है । गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए यह चारों संदिग्ध आतंकवादियों के संपर्क में थे और यह आने वाले समय में देश में बहुत बड़ा धमाका करने वाले थे । अभी भी एनआईए की टीम अमरोहा के सैदपुर इम्मा में जुटी हुई है । वह लगातार खोजबीन कर रही है इसके साथ ही एनआईए की टीम संदिग्ध आतंकी शईद को भी साथ लेकर आई थी ।
अमरोहा में एनआईए ने छापा मारा, जानिए क्यों बुलानी पड़ी भारी पुलिस
अमरोहा में एनआईए ने छापा मारा, इसके बाद ऐसा बताया जा रहा है कि पकड़े गए चारों आतंकियों से लगातार पूछताछ की जा रही है । जिसमें एनआईए को पता चला है कि सैदपुर में इनके अलावा भी कुछ लोग और छिपे हैं जिनके साथ सईद और सोहेल मिलकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे । यह साजिश को अंजाम आने वाले राष्ट्रीय त्योहारों पर देने वाले थे ।
अमरोहा में एनआईए ने सुबह छापेमारी कि, जब एनआईए की टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । मौके को देखते हुए एनआईए की टीम को लगा कि अमरोहा में इकट्ठे भीड़ विरोध कर सकती है । इसके वजह से एनआईए की टीम ने अपने प्रक्रिया को धीमे कर दिया । ऐसा माना जा रहा था कि गांव के लोग एनआईए की टीम को घेरने की फिराक में थे । इसके पश्चात सईद के साथ पीला कुंड मंदिर पर एनआईए की टीम डटी हुई थी । एनआईए की टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया और अधिक मात्रा में पुलिस बल को बुला लिया । इसके पश्चात एनआईए की टीम ने गांव में दोबारा छापेमारी करने के लिए व्यवस्था बनाई और इसके साथ ही आसपास की भीड़ को स्थानीय पुलिस ने खदेड़ कर भगा दिया गया ।
अमरोहा में एनआईए ने छापा मारा इसके पश्चात अभी भी एनआईए की टीम जांच में लगी हुई है एनआईए की टीम के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी इस कार्य को कर रही हैं ।
भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर



