फेक न्यूज़ के ख़िलाफ़Featured Article Technology 

फेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ फेसबुक उठाने जा रहा है यह क़दम

फेक न्यूज के ख़िलाफ़ फेसबुक अब कड़ा कदम उठाने जा रहा है हालांकि फेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ फेसबुक का यह कड़ा कदम कई लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि हाल ही में फेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ फेसबुक ने कड़ा कदम उठाते हुए करीब 687 फेसबुक पेज और अकाउंट को डिलीट कर दिया है, जिनके माध्यम से ऐसी खबरें फैलाई जा रहीं थीं जो कि सरासर गलत थीं और लोगों को किसी एक राजनीतिक पार्टी को वोट देने के लिए उकसा रहीं थीं, तो चलिए जानते हैं कि फेसबुक फेक न्यूज़ के ख़िलाफ़ कौन सा कड़ा कदम उठाने जा रहा है।

नई पहल लेकर आने जा रहा है फेसबुक –

फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है और उन्होंने वीडियो पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि फेसबुक एक नए फीचर “फेसबुक न्यूज़ टैब” पर काम कर रहा है। हालांकि  जुकरबर्ग ने यह भी कहा है कि इस पर अभी काम चल रहा है और उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि 10 से 15% फेसबुक उपयोगकर्ता फेसबुक न्यूज़ टाइम में रुचि रखते हैं।
जुकरबर्ग ने फेसबुक न्यूज़ टैब के बारे में कई सारी में जानकारी देते हुए कहा है कि फेसबुक प्रकाशक नहीं बनना चाहता था,  लेकिन मीडिया कंपनी होने के कारण इस क्षेत्र के लिए एक भागीदार बनने के लिए तैयार है। जुकरबर्ग ने वीडियो के साथ की गई पोस्ट में कहा कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम लोगों को भरोसेमंद समाचार प्राप्त करने और दुनिया भर के पत्रकारों की मदद करने वाले समाधान को खोजने में मदद करें।
जुकरबर्ग ने यह भी बताया है कि या फेसबुक न्यूज़ टैब ऐसा न्यूज़ टैब होगा जिसके लिए गहन जांच की आवश्यकता होगी और अगर किसी भी न्यूज़ को गलत पाया जाता है तो उसे फौरन हटा दिया जाएगा। वहीं फेसबुक पर लोगों को सही खबर मिले इसके लिए भी यह पहल जरूरी हो गई है क्योंकि दुनिया भर में करोड़ों फेसबुक यूजर ऐसे हैं जो फेसबुक की खबरों को सही मान लेते हैं और अगर वह खबर झूठी निकलती है तो उससे लोगों को गलत जानकारी मिलती है, जो कि हानिकारक है। तो निसंदेह यह कहा जा सकता है कि फेसबुक के द्वारा न्यूज़ टैब की यह पहल सराहनीय साबित होगी ।
गौरतलब है कि बीते दिनों फेसबुक के द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई और उसने कांग्रेस से संबंधित लगभग 687 ऐसे फेसबुक पेज और अकाउंट को फेसबुक से डिलीट किया है जो फेक न्यूज़ को फैला रहे थे और जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे थे। और अब खबरों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए फेसबुक ने एक अच्छी पहल की है और इसे जल्द ही अपग्रेड करके लांच भी कर दिया जाएगा जिससे फेसबुक में अब एक नया फीचर और जुड़ जाएगा और लोगों को लुभावने और फेक न्यूज़ के जंजाल में पड़ने से छुटकारा मिल जाएगा।

Related posts

Leave a Comment