Bollywood Entertainment 

फिल्मों में दो मोटरसाइकिल से एंट्री लेने वाले अजय देवगन का आज जन्मदिन है

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं ‘फूल और कांटे’ के उस हीरो के बारे में जिसके हेयर स्टाइल का एक जमाने में सारा जमाना दीवाना था| वो जिसने बॉलीवुड की फिल्मों में दो मोटरसाइकिल से एंट्री की| हालाँकि बाद में यह ट्रेंड बन गया| वो जिसका आज बर्थडे है|

तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं अजय देवगन के बारे में| अजय के घर का नाम राजू है और पढ़ाई-लिखाई के मामले में राजू यानी कि अजय देवगन ने बीकॉम किया हुआ है|

अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ के समय अजय की उम्र महज 18 वर्ष थी| उनके पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के एक जाने-माने स्टंट मैन थे| फिल्म में आने से पहले उनकी शक्ल सूरत को लेकर काफी खिल्ली उड़ाई जाती थी।

अजय की फिल्म ‘फूल और कांटे’ और यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ एक ही दिन रिलीज हुई थे l लेकिन फूल और कांटे ने ना सिर्फ लम्हे फिल्म को टक्कर दी बल्कि सफल भी हुई|

फिल्म करण-अर्जुन में पहले शाहरुख और अजय देवगन को चुना गया था लेकिन दोनों को दूसरे के रोल ज्यादा पसंद थे, जिसके चलते बाद में अजय देवगन ने फिर छोड़ दी और उनकी जगह सलमान खान ने ले ली| तब से शाहरुख और अजय के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है| हालांकि उनकी पत्नी काजोल ने शादी के बाद काफी समय तक शाहरुख के साथ काम किया है| यह बात गौरतलब है कि कुछ साल पहले शाहरुख की फिल्म ‘जब तक है जान’ और अजय की ‘सन ऑफ सरदार’ एक ही दिन रिलीज हुई थी

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के साथ काम करने की अजय की बहुत ख्वाहिश है| उन्होंने दिलीप साहब के साथ ‘असर: द इंपैक्ट नाम’ की फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की थी| लेकिन किसी कारण के चलते हैं| उस फिल्म पर काम नहीं हो सका जिसका मलाल आज भी अजय देवगन को है

अजय देवगन को पार्टियां बिल्कुल भी पसंद नहीं है| अपना काम खत्म होते ही वो सीधे घर निकल जाते हैं उनका कहना है कि पार्टियां एंजॉय करने से ज्यादा उन्हें बच्चों के साथ टाइम बिताना पसंद हैं|

Summary
फिल्मों में दो मोटरसाइकिल से एंट्री लेने वाले अजय देवगन का आज जन्मदिन है
Article Name
फिल्मों में दो मोटरसाइकिल से एंट्री लेने वाले अजय देवगन का आज जन्मदिन है
Description
अजय देवगन को पार्टियां पसंद नहीं है| काम खत्म होते ही वो सीधे घर जाते हैं| पार्टियां एंजॉय करने से ज्यादा उन्हें बच्चों के साथ टाइम बिताना पसंद हैं|
Author
Publisher Name
Parth Baghel
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment