अभिनेत्री अनन्या पांडे ने शेयर की ऐसी तस्वीर फिर से हो गईं ट्रोल
फिल्म इंडस्ट्री में आजकल स्टार किड्स की चर्चा होती है, वहीं ये भी बता दें कि आजकल इनका ही जलवा छाया हुआ है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जो कि इंडस्ट्री में एंट्री लेते ही छा गई थीं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। वैसे तो हर हर स्टार किड की तरह अनन्या को भी नेपिटिज्म का ताना झेलना पड़ा लेकिन अनन्या ने हार नहीं माना और बड़ी ही बहादूरी से इन तानों का जवाब दिया तो वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

फिर क्या था इसके बाद से जब भी अनन्या कुछ करती हैं, ट्रोल सोशल मीडिया पर उन्हें ‘स्ट्रगल’ के तंज के साथ उन्हें निशाना बना लेते हैं। इसी बीच आज एक बार फिर से अनन्या को ट्रोल होना पड़ा, दरअसल हाल ही में अनन्या की एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
अनन्या पांडे ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि लोग करने लगें ऐसे कमेंट
आपको बताते चलें कि हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो गन्ने के खेत में बीचों-बीच खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इतना ही नहीं अनन्या ने इस फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा- ‘पलट…DDLJ Moment’… अनन्या पांडे की ये फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस फोटो पर भी वो ट्रोल्स का शिकार हो गईं।

इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक लोग उन्हें स्ट्रगल का ताना देकर ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनन्या के लिए एक यूजर ने लिखा- ‘इसने घास से ज्यादा स्ट्रगल किया है’। वहीं दूसरे ने लिखा- ‘खेत में क्या कर रही हो?’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीदी को खुद पैदल चल के खेती बाड़ी करना पड़ा। बहुत स्ट्रगल किया है’. एक और यूजर ने लिखा ‘स्ट्रगलिंग ऑन नेक्स्ट लेवल’।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म के तानों से परेशान अनन्या पांडे ने खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि ‘स्टार किड्स की अपनी स्ट्रगल्स होती हैं। मेरे पापा ने कभी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में काम नहीं किया कभी कॉफी विद करण में नहीं गए। मैं हमेशा से ही एक्टर बनना चाहती थी’। इस बात पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने अनन्या को सपोर्ट करते हुए कहा था कि ‘जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां से इनके स्ट्रगल शुरू होते हैं’। बस इसी इंटरव्यू के बाद से ‘स्ट्रगल’ वाले बयान को लेकर अनन्या पांडे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।

