सोनम कपूरEntertainment News 

लंदन में कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत की डर गईं सोनम कपूर, कहा- बुरी तरह हिल गई

बॉलीवुड में सोनम कपूर का नाम हर कोई जानता है यह एक स्टाइलिश बेहतरीन अदाकारा हैं सोनम कपूर के स्टाइल आइकन काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वही बात करें आजकल की तो सोनम कपूर फिल्मों से थोड़ी दूर है। लेकिन उसके बावजूद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं अगर आपको याद होगा तो पिछले साल ही उन्होंने अपने लोंग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी जिसके बाद वह अपनी शादीशुदा लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही मैं उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई है जो कि हैरान कर देने वाली है।

इस खबर के सुनने से यही लगता है कि सोनम कपूर के लिए आजकल समय अच्छा नहीं चल रहा है। दरसअल सोनम कपूर इन दिनों ट्रेवल कर रही हैं और उनके साथ एक के बाद बुरी घटना हो रही है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले सोनम का लगेज ट्रेवल करते हुए गुम हो गया था और अब उनके साथ लंदन में कुछ ऐसा हुआ जिससे वो बुरी तरह हिल गई हैं।

सोनम के साथ हुआ कुछ ऐसा

सोनम के साथ जो घटना हुई उसे लेकर उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए अपनी कहानी बताई कि कैसे लंदन में कैब सर्विस उबर के साथ उनका एक्सपीरियंस डरावना रहा। उन्होंने लिखा की, ‘मैंने लंदन उबर के साथ कुछ भयावह एक्सपीरियंस किया है। आप कृपया ध्यान रखें। बेस्ट होगा कि आप यहां की लोकल कैब और पब्लिक परिवहनों का इस्तेमाल करें और सुरक्षित रहें। उन्होंने आगे लिखा कि मैं बुरी तरह हिल गई हूं।’

एक तरफ जहां सोनम ने ये ट्वीट किया इसके बाद फैंस, दोस्त-परिवारवाले उनसे कमेंट कर मामले के बारे में पूछने लगे। एक यूजर ने पूछा कि क्या हुआ है? इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, ‘क्या हुआ सोनम? लंदन में कैब का इस्तेमाल करने वाले इंसान के तौर पर ये मेरे लिए जानना मददगार साबित होगा।’

इसपर सोनम कपूर ने जवाब दिया कि उनका कैब ड्राइवर मानसिक रूप से परेशान था और उनपर चिल्ला रहा था। सोनम ने लिखा, ‘मेरे ड्राइवर अस्थिर था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था।मैं अंत तक बुरी तरह से डर गई थी।’

इससे पहले भी हुई थी समस्या

सोनम के इस ट्वीट पर उबर ने भी जवाब दिया। उबर के ग्लोबल हेल्पलाइन अकाउंट ने जवाब देते हुए कहा कि उनके ग्राहक किसी भी बारे में उन्हें सीधे शिकायत कर सकते हैं। हालांकि सोनम कपूर ने उनकी इस बात का कोई जवाब नहीं दिया। इस वाकये को पढ़ने के बाद सोनम के कई फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी सलामती पूछ रहे हैं।

इससे पहले अभी हाल ही में जब सोनम कपूर ने ब्रिटिश एयरवेज को लेकर ट्वीट किया था। सोनम ने बताया था कि कैसे वे तीसरी बार इस एयरलाइन में ट्रेवल कर रही हैं और उनका बैग दूसरी बार खो गया है। उन्होंने ये भी कहा था कि इससे उन्होंने सीख ली है और वे दोबारा कभी भी ब्रिटिश एयरवेज में ट्रेवल नहीं करने वाली हैं। इसके जवाब में ब्रिटिश एयरवेज ने सोनम से माफी मांगी थी और उन्हें उनका बैग जल्द से जल्द वापस करने का वादा किया था।

Related posts

Leave a Comment