आम आदमी पार्टीBreaking News News 

आम आदमी पार्टी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की ज़ोरदार तैयारी

2019 के लोकसभा चुनाव होने में काफी समय बाकी नहीं रहे ।  इसके मद्देनजर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने पांच के नाम घोषित कर दिए ।
गौरतलब है कि कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बेहतरीन रणनीति बनाई गई और पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी गई । आम आदमी पार्टी ने इन पांच उम्मीदवारों को चुनाव जीतने की रणनीति बनाने का आदेश दिया ताकि चुनाव जीतने के लिए बेहतर तैयारी हो सके और चुनाव जीते ।
आम आदमी पार्टी द्वारा 5 सीटों की पहली घोषणा के मुताबिक   होशियारपुर से डॉ. रवजोत सिंह, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल , संगरूर से भगवंत मान, फरीदकोट से प्रोफेसर संधू सिंह और आनंदपुर साहिब से नरिंदर सिंह शेरगिल चुनाव लड़ेंगे ।
अपने पुराने नेताओं का भी ख्याल रखा है 2017 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़े हुए 2 उम्मीदवारों को भी इस बार आम आदमी पार्टी ने मौका दिया है । नरिंदर शेरगिल को आनंदपुर साहिब हलके से उम्मीदवार पार्टी ने बनाया है । इन्होंने 2017 में  विधानसभा चुनाव लड़ा था और लगभग 39 हज़ार  वोट हासिल किए थे दूसरे तरफ़  डॉक्टर रवजोत सिंह को होशियारपुर से पार्टी ने टिकट दिया है गौरतलब है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने इलाके शाम चौरासी हल्के से लगभग 43000 वोट हासिल किए थे  ।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने माझा जोन के इंचार्ज कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर हल्के से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है ।  गौरतलब है कि धालीवाल एक प्रगतिशील किसान है उनका प्रमुख उद्देश्य हरियाणा के किसानों को और अमृतसर के किसानों को बेहतर स्थिति में लाना होगा । इसी बाबत पर प्रिंसिपल बुद्ध राम ने भी कहा कि यह पांचों की पांचों उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पुराने मेंबर रह चुके हैं । उन्होंने पार्टी के लिए अपना काफी समय और पार्टी को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया इसलिए पार्टी द्वारा दिया गया है  । बलजिंदर कौर ने इन पार्टी के पास उम्मीदवारों के बारे में कहा कि आम आदमी पार्टी को इन पांच और उम्मीदवारों से काफी उम्मीदें हैं ।

Related posts

Leave a Comment