कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा मैं ज्यादा दिन का मेहमान नही हूँ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी रैलियों में अक्सर भावुक हो जाते हैं जब अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं । उन्होंने हाल ही में एक रैली में कहा कि मैं अब ज्यादा दिन का मेहमान नहीं हूँ । एचडी कुमार स्वामी का रैलियों में भावुक हो जाना कहीं ना कहीं उनके विरोधियों को आलोचना का एक मौका दे देता है ।
गौरतलब है कि एचडी कुमारस्वामी मांड्या जिले के मलावल्ली में एक रैली के दौरान भावुक हो गए । उन्होंने संबोधन के दौरान यह आशंका जताई कि कि वह ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह सकेंगे ।
उसी रैली के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा भी दौरा कर रहे थे । उन्होंने कुमार स्वामी के भावुक होने के बाद जो उन्होंने संवाद जनता के सामने रख उस पर उन्होंने बेहतरीन निशाना बनाते हुए कहा कि एचडी कुमारस्वामी इमोशनल स्पीच जनता के सामने नहीं देनी चाहिए । कुमारस्वामी ने कहा कि मैं शायद ज्यादा दिन तक जिंदा ना रहूं । उन्होंने कहा कि मैं इजराइल में भाग्यशाली था जब मैं वहां स्टडी टूर के लिए गया हुआ था । मैं आपसे वादा करता हूं कि जब तक मैं जीवित हूं तब तक मैं आपकी सेवा सदैव करता रहूंगा । उन्होंने जनता के द्वारा पूछे जाने पर कि इसराइल में क्या हुआ था । उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि इसराइल में क्या हुआ था मैं इस बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ हूँ ।
गौरतलब है कि एच् डी कुमारस्वामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले इजराइल गए थे । जहां उनके पहुँचने के दूसरे दिन के बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था । इलाज कराने के बाद वापस स्वदेश आ गए थे । उन्होंने जनता से मुखातिब हुए कहा कि वह पैसे बनाने के लिए सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठे हैं । उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि मैं कितने दिन तक जिंदा रहूंगा लेकिन जब तक मेरे हाथ में सत्ता है । मैं राज्य में अधिक से अधिक विकास होते हुए देखना चाहता हूं । इसी बात को लेकर येदुरप्पा ने दूसरे रैली में कहा कि स्वामी को स्वास्थ्य को लेकर नहीं बल्कि जनता के सामने विकास कार्य और अच्छा शासन देने की बात करनी चाहिए ।

