डेविड वार्नरBreaking News Featured Article Sports 

भारत के खिलाफ बल्ले पर सेंसर का उपयोग करेंगे डेविड वॉर्नर

पांच बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया 9 जून को हो रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में जीतने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आधुनिक उपकरणों का भी सहारा ले रही है। भारत की तेज गेंदबाजी से बचने के लिए और उसे समझने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपने बल्ले पर सेंसर का प्रयोग करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में अपने बल्ले पर सेंसर का प्रयोग करते हुए नजर आएंगे। पांच बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को इस बार विश्वकप कब प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं भारतीय टीम भी इस समय संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है। ऐसे में भारत को अपने से कम आंकना ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकता है।

बल्ले में सेंसर का प्रयोग करेंगे डेविड वॉर्नर

सेंसर चिप

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भुवनेश्वर कुमार से बचने के लिए इस सेंसर का प्रयोग करते हुए नजर आएंगे। दरअसल 2017 में आईसीसी ने अपने बल्ले पर इस सेंसर का प्रयोग करने की अनुमति दी थी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के अलावा किसी भी टीम के बल्लेबाज ने अभी तक बल्ले पर इस सेंसर का प्रयोग नहीं किया है। इस सेंसर के द्वारा वेट लिफ्ट कोण और बैट की अधिकतम गति जैसे डाटा मैन क्लाउड स्टोरेज के जरिए मोबाइल एप्लीकेशन में स्टोर हो जाते हैं। जिसके बाद इस डाटा को बाद में चेक किया जा सकता है। यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए भारतीय गेंदबाजों को समझने का एक हथियार साबित हो सकता है।

स्मार्ट क्रिकेट नाम की कंपनी ने बनाया सेंसर चिप

दरअसल बेंगलुरु की स्मार्ट क्रिकेट नाम की एक कंपनी ने बल्ले पर लगाने वाला यह सेंसर चिप बनाया है। यहां सेंसरशिप बल्ले के हैंडल पर फिक्स किया गया है। इससे कुछ बल्ले के अधिकतम की थी और बल्ले और शरीर के बीच की दूरी का सही डाटा संग्रहित कर बल्लेबाजी में और भी अच्छा परिवर्तन ला सकते हैं। हालांकि किसी भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक इस चिप का प्रयोग नहीं किया है।

Summary
भारत के खिलाफ बल्ले पर सेंसर का उपयोग करेंगे डेविड वॉर्नर
Article Name
भारत के खिलाफ बल्ले पर सेंसर का उपयोग करेंगे डेविड वॉर्नर
Description
पांच बार की विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर इस बार भारत के खिलाफ मैदान में अपने बल्ले पर सेंसर का प्रयोग करते हुए नजर आएंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment