भारत ऑस्ट्रेलियाFeatured Article News Sports 

9 जून को होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में यह हो सकता है हार जीत का फैक्टर

9 जून को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप का अपना दूसरा लीग मैच खेलेगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम का यह तीसरा लीग मैच होगा। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच खेले। पहले मैच में उसने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को हराया। वहीं खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियन की तरह खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं अगर बात भारतीय टीम की करें तो भारतीय टीम ने अब तक विश्व कप में एक मैच खेला है। भारत ने यह मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला। जिसमें भारत को आसान जीत हासिल हुई। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 9 जून को मुकाबला खेला जाना है।

यह हो सकता है हार जीत का फैक्टर

विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ खेले गए मैच भी हार जीत का फैक्टर बन सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें विश्व कप में अब तक कुल 11 बार एक दूसरे के सामने आ चुकी हैं। जिनमें से तीन बार भारत ने जीत दर्ज की जबकि 8 बार आस्ट्रेलिया को जीत मिली। इन सब के बीच सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाली बात यह है कि अब तक दोनों के बीच खेले गए 11 मुकाबलों में 9 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। ऐसे में 9 जून को होने वाले मुकाबले में जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी तो आंकड़ों के हिसाब से उसका जीतने का प्रतिशत ज्यादा रहेगा। ऐसे में यदि विराट कोहली या ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हैं तो कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं होगी क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम एक निश्चित लक्ष्य बनाकर दूसरे टीम पर दबाव डाल सकती हैं।

इस विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया को दोनों ही टीमों का खिताब का दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम बहुत ही संतुलित है। उसके पास अच्छे गेंदबाज अच्छे बल्लेबाज और अच्छे ऑलराउंडर का सामंजस्य है। वहीं आस्ट्रेलिया की टीम में भी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से मजबूती बढ़ गई है।

Summary
9 जून को होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में यह हो सकता है हार जीत का फैक्टर
Article Name
9 जून को होने वाले भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में यह हो सकता है हार जीत का फैक्टर
Description
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले 9 जून के मैच में पहले दोनों टीमों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड जीत का फैक्टर साबित हो सकते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment