वायु प्रदूषणBreaking News Environment Featured Article 

वायु प्रदूषण भारत में ले रहा है हर साल एक लाख बच्चों की जान

प्रदूषण आज के समय में भारत ही नहीं बल्कि विश्व की एक समस्या बन गया है। भारत में तो स्थिति और भी गंभीर है क्योंकि अगर हम विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर के बारे में बात करें तो उसमें भारत के कानपुर का नंबर सबसे पहले आता है। यही नहीं भारत के अन्य कई शहर ऐसे हैं जो कि बहुत ज्यादा प्रदूषित हैं। सरकार इन शहरों की वायु को स्वच्छ करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही है ना तो ऐसा कोई उम्मीद लग रही है कि सरकार इन वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कोई कदम उठाएगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल कम से कम एक लाख 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौत केवल वायु प्रदूषण की वजह से हो रही है।

वायु प्रदूषण से बहुत बड़ी संख्या में होती है मृत्यु

आज भारत देश में वायु प्रदूषण के हालात ऐसे हैं कि यह एक नेशनल इमरजेंसी जैसी स्थिति पर आ गया है। आज हम आपको पर्यावरण थिंक टैंक सीएसई की स्टेट ऑफ इंडियाज इन्वायरमेंट की रिपोर्ट के बारे में बताएंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में प्रति 10000 लड़कों में से 8.5 लड़के 5 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले ही वायु प्रदूषण के कारण मर जाते हैं। जबकि 10000 लड़कियों में से 9.6 लड़कियां 5 वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले ही इसी वायु प्रदूषण के कारण मर जाती हैं। भारत में होने वाली कुल मौतों का 12% केवल और केवल वायु प्रदूषण की वजह से होती हैं जो कि एक बहुत ही गंभीर समस्या के बारे में बताती हैं।

सरकार की सभी योजनाएं हुई है असफल

ग्रीनपीस की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी है। भारत ने 2013 में यह प्रण लिया था कि 2020 तक वह सभी गैर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को हटा देगा। मगर 2019 आते-आते रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि भारत अभी अपने लक्ष्य से काफी पीछे है। वही दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर भी भारत में ही है। सरकार जो भी योजना बनाती है वह पूरी तरह से असफल हो जाती है।

Summary
वायु प्रदूषण भारत में ले रहा है हर साल एक लाख बच्चों की जान
Article Name
वायु प्रदूषण भारत में ले रहा है हर साल एक लाख बच्चों की जान
Description
दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर कानपुर भारत में होने के साथ-साथ भारत में वायु प्रदूषण से प्रतिवर्ष कम से कम 1लाख बच्चों की मृत्यु हो जाती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment