Featured Article News 

कैंब्रिज एनालिटिका, डाटा चोरी और कांग्रेस

फेसबुक की डाटा लीक की खबरों पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी सियासत शुरू कर दी है। हाल ही मैं कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारी क्रिस्टोफर वाईली ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में दावा किया है कि “भारत में कांग्रेस, कैंब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट है पर भारत एक बड़ा देश है और वह इस कंपनी के काफी सारे प्रोजेक्ट्स चलाते है। मुझे राष्ट्रीय तौर पर किये गए काम याद नहीं है पर क्षेत्रीय तौर पे काफी सारे काम किये गए है। भारत एक बड़ा देश है और यहाँ पर इनकी ऑफिसेस और कर्मचारी है।”

क्रिस्टोफर वाईली ने लगभग एक साल तक इसी कंपनी के साथ बतौर रिसर्च डायरेक्टर काम किया है और इस वजह से इनकी जानकारी काफी सिमित है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि भारत में इनके कितने क्लाइंट है और किन- किन चीजों के लिए इस कंपनी ने भारत में काम किया है।

कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक पर गैर कानूनी तरीके से करोड़ों फेसबुक उपभोक्ताओं की निजी जानकारी राजनितिक फायदे के लिए बेची है। इनका सीधा-सीधा सम्बन्ध राजनितिक पार्टियों से बताया जा रहा है जो चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनावी हथकंडे अपनाती है।

इस बात पर भारत के राजनितिक गलियारों में राजनीती तेज हो गयी है और जिसपर बीजेपी ने राहुल गाँधी को देश का धयान भटकाने और देश से माफ़ी मांगने को कहा है। वही कांग्रेस ने चुनौती देते हुए मोदी सरकार को FIR दायर करने को कहा है, साथ ही साथ बीजेपी पे उल्टा डाटा चोरी का आरोप लगाया है।

फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकेरबर्ग ने खुद सामने आके कहा कि ” मैंने फेसबुक शुरू की थी इसलिए इस प्लेटफार्म से  जो गलत काम होते है उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हु। साथ में अपनी गलती मानते हुए सुधार का भरोसा दिया है और अब ज्यादा सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आने का वादा किया है।

Related posts

Leave a Comment