News हिन्दी लेख 

CBSE का पेपर हुआ लीक, होंगी दोबारा परीक्षा

सीबीएसई ने पेपर लीक होने के बाद कक्षा १० की गणित और कक्षा १२ की एकनॉमिनक्स की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया है। जल्द ही परीक्षा की नई  तारीख का एलान  इस सप्ताह के अंत तक कर दिया जायेगा| इस मामले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने HRD  मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपनी नाराज़गी जताई है।

प्रकाश जावड़ेकर ने पेपर लीक पर खेद जताते हुए कहा “पेपर का कुछ हिस्सा व्हाट्सप्प पर लीक किया गया है और इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और साथ ही इसे सुनियोजित तरीके से किया गया काम बताया है।” और साथ ही में आगे से ऐसे मामले न आये उस के लिए नई लीक प्रूफ इलेक्ट्रॉनिक कोडिंग प्रणाली लानी का प्रस्ताव रखा है।

सीबीएसई बोर्ड ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में  दो FIR दर्ज की है और साथ ही साथ सीबीएसई इस मामले में आंतरिक जांच कराएगी। सीबीएसई ने दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई का भरोसा दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में SIT का गठन किया है जो त्वरित तौर पर मामले की जांच करेगी। पुलिस ने इस मामले में व्हाट्सप्प पर फैलाये गए पेपर से तलाश की शुरुआत कर दी है और इसकी जड़ तक पहुँचने की कोशिश जारी है।

हालाँकि शुरुआती दौर में सीबीएसई ने पेपर लीक होने की बात को सिरे से ख़ारिज कर दिया था पर अब बोर्ड की ख्याति और निष्पक्ष्ता को रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है।

१० वी कक्षा की गणित की परीक्षा २८ मार्च और १२ वी कक्षा की इकोनॉमिक्स की परीक्षा २६ मार्च को हुई थी और इन परीक्षाओ में २८ लाख छात्र शामिल हुए थे।  इस साल लगभग  १० वीं कक्षा के लिए १६ लाख और १२ वी कक्षा के लिए १२ लाख छात्रों ने रजिस्टर किया था।

Related posts

Leave a Comment