उत्तर और मध्य भारत में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, कोहरा का दिखने लगा असर
इस समय हिमालयी क्षेत्रों हो रहे हिमपात और बारिश के कारण मैदानी इलाके की बात करी जाए तो खासकर उत्तर और मध्य भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। जिसके साथ-साथ उत्तर और मध्य भारत में कोहरे का भी कई इलाकों में अभी से अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। बता दे कि कोहरा से ठंड का प्रकोप चालू हो जाता है। जिससे ठंड रफ्तार पकड़ने लगती है। वहीं, देश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। गांव के इलाकों में धुंध देखने को मिल रही है। जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।
न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते कई जगहों पर तापमान में कमी हुई है। 22 नवंबर को राजधानी में न्यूनतम 13 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा कानपुर नगर में न्यूनतम 11 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया चेतावनी।
ये जिले है शामिल
बता दें कि मौसम विभाग ने इन राज्यों को लिए चेतावनी जाहिर किया है। जिसमें गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, फरुखाबाद, कन्नौज, जालौन, इटावा, औरैया, कानपुर समेत 39 जिलों में मौसम का रूख ठंडा रहा है।

