इन त्यौहारो पर कदापि ना बनाएं घर पर रोटी, जानियें क्यों है निषेधKnowledge mythology 

रोटी इन त्यौहारो पर कदापि ना बनाएं घर पर, जानियें क्यों है निषेध

भारतीय परिवारों बात की जाए तो इनमें शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां पर भोजन की थाली में रोटी ना हो। क्योंकि रोटी एक ऐसी चीज है जब तक खाने में रोटी ना हो पूरी तरह से भूख मिटती ही नहीं है। बता दें कि इन त्यौहारों पर कदापि रोटी को ना बनाएं। आइये इन त्यौहारों के बारे में जानते है कि वे कौन-कौन से त्यौहार है।

मृत्यु होने पर

हम सभी जानते है कि घर में जब किसी की मृत्यु होती है तो ऐसे समय पर रोटी सेंकना अच्छा नहीं माना जाता है। शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि तेरहवीं से पहले रोटी बनाने से मृत इंसान के सूक्ष्म शरीर पर फफोले पड़ जाते हैं। इसलिए जब तक मृत व्यक्ति की तेरहवीं नहीं होती तक तक घर में रोटियां नहीं सेंकना चाहिए। जिसकी आप लोगो से जानकारी ले सकते है।

नागपंचमी

नागपंचमी त्यौहार के दिन भारत के कई जगह ऐसी हैं जहां पर रोटी बनाने के लिए तवा नहीं चढ़ता है। इसी तरह शास्त्रों के अनुसार भी नागपंचमी के दिन रोटी बनाने की मनाही है। ऐसा कहते हैं कि तवा नाग के फन का प्रतिरूप होता है। इसलिए इस दिन आंच पर तवा रखने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन खीर, पूड़ी और हलवा जैसी चीजें बनाकर खाना चाहिए। जहां इस दिन कच्चे खाने का सेवन नहीं किया जाता।

शीतलाष्टमी का त्यौहार

शीतलाष्टमी के दिन शीतला माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और वही बासी खाना उस दिन खाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पहले शीतला माता की पूजा कर उन्हें बासी खाने का भोग लगाते हैं और फिर उस दिन ताजा भोजन हीं बनाया जाता है। माता का प्रसाद यानी बासी भोजन ही ग्रहण किया जाता है। जिसका खाने का अपना अलग ही स्वाद होता है।

Summary
रोटी इन त्यौहारो पर कदापि ना बनाएं घर पर, जानियें क्यों है निषेध
Article Name
रोटी इन त्यौहारो पर कदापि ना बनाएं घर पर, जानियें क्यों है निषेध
Description
भारतीय परिवारों बात की जाए तो इनमें शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां भोजन की थाली में रोटी ना हो। क्योंकि रोटी एक ऐसी चीज है जब तक खाने में रोटी ना हो पूरी तरह से भूख मिटती ही नहीं है।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment