Breaking News health Lifestyle News 

स्वीट कॉर्न से बनी इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें

काॅर्न जिसे हम और भी कई नामों से जानते हैं मक्का, भुट्टा आदि। वर्षों पहले से या अमूमन बरसात के दिनों में आसानी से सड़कों पर नजर आ जाता है। लेकिन आजकल हमें बाजार में स्वीट कॉर्न जैसा भी कुछ दिखाई और सुनाई देता है। जो दिन प्रतिदिन लोगों को पसंद आता जा रहा है। आज हम जानेंगे बाजार में उपलब्ध स्वीट कॉर्न से बनी कई सारी रेसिपी को जिन्हें आप घर में भी आसानी से बना सकते हैं।

इटालियन कॉर्न

इटालियन कॉर्न बनाने के लिए आप एक छोटा बाउल कॉर्न, काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, नींबू और मायोनीज ले लें।

जरूर देखें –फांसी का दिन करीब आते समय अवसाद में चल गए निर्भया के दोषी, खाना-पीना छोड़ा

काॅर्न को नमक डालकर 5 मिनट तक उबाल लें। उसे छानकर उसमें मायोनीज, नींबू, ब्लैक पेपर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ऊपर से ऑर्गेनो डालकर सर्व करें। जी तैयार है आपका इटालियन कॉर्न।

बटर कॉर्न मैगी

बटर कॉर्न मैगी बनाने के लिए बारीक कटा हुआ, प्याज हरी मिर्च, टमाटर रख लें। इसके साथ ही एक छोटे कप में आवश्यकतानुसार काॅर्न रख लें। कड़ाही में दो चम्मच बटर डालें इसमें धीमी आंच पर प्याज और मिर्ची को पकाएं इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए टमाटर को डालें। टमाटर के पकने के बाद में मैैैगी डालकर उसे अच्छे से चलाएं। कड़ाही में कॉर्न डालकर उसे अच्छे से मिलाएं। स्वादानुसार नमक के साथ मैगी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। आधा कप पानी डालकर इसे 5 मिनट तक पकाएं। हरा धनिया पसंद हो तो ऊपर से डालकर गरमागरम बटर कॉल मैगी परोसें।

मसाला काॅर्न

सबसे पहले मकई को उबाल ले। मकई को दो हिस्सो में काट ले, उसे कुकर में रखे। अब उसमे पानी डाले। कुकर को ढककर 1-2 सिटी आने तक पकाये। जब कुकर में से हवा निकल जाए तब ढक्कन खोले और मकई को ठंडा होने दे।
जब वो ठंडी हो जाये तब उसके दाने निकाल ले और एक बाउल में रखे। उसमे बाकी की सारी सामग्री डाले (मक्खन, काली मिर्च पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया और निम्बू का रस ) डालकर उसे अच्छे से मिलाएं।

बाजार में ये sweet corn आसानी से मौजूद है तो आज ही इन्हें लाकर इन रेसेपीज को ट्राई करना ना भूलें।

Related posts

Leave a Comment