जानिए दिनभर चाय में अपनी जीभ डुबाने से जुड़ी ये अहम बातें
चाय अमूमन देशभर के हर दूसरे व्यक्ति को बहुत पसंद है। घर से लेकर ऑफिस, कॉलेज, यूनिवर्सिटी सहित पूरे दिन में हम जहां-जहां भी विजिट करते हैं थकान के बाद तो एक चाय पीना हर कोई पसंद करता है। सर्दियों के दिनों में तो लोग इसे शौकिया तौर पर भी ज्यादा पीना पसंद करते हैं। चाय से इतनी दिल्लगी है तो जानिए दिनभर चाय में जीभ डुबाने से क्या होता है? जानिए दिनभर चाय का सेवन दो से तीन बार करने से आपको किन किन रोगों का सामना करना पड़ सकता है?
जरूर पढ़ें – भारतीय रेलवे ने दी एक नई सुविधा, अब चार्ट बनने के बाद भी आपको मिल सकती है कंफर्म सीट
चाय का परिचय भारत में अंग्रेजों के आने के बाद हुआ। अंग्रेजों द्वारा लिए जाने वाले इस पेय पदार्थ की ओर भारतीय आकर्षित हुए और उन्हें लगा यह कोई एनर्जी ड्रिंक है जिसे हमें भी लेना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि चाय ठंडे प्रदेशों में लेना सेहत के लिए ठीक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन अंग्रेजों से हमने चाय पीना सीखा है उनके चाय में भी चीनी और दूध नाम की कोई चीज नहीं होती है। वह सिर्फ उबले पानी में चाय की पत्ती डुबोकर उसे छानकर उसका सेवन करते हैं। चाय में उपस्थित कैफीन हमारे नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर हमारे थकान को दूर करती है। जिसके कारण हमें कुछ देर के लिए रिलैक्स महसूस होता है।

परंतु ऐसा सिर्फ कुछ समय के लिए ही होता है जैसे ही इंसान का एनर्जी लेवल कम होता है उसे दोबारा से थकान महसूस होने लगती है। चाय का सेवन बार-बार करने के कारण हमारे शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि हमारे सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। चाय हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। जिसके कारण हमारा खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है और गैस संबंधी बीमारियां उत्पन्न होती हैं।

