WHONews 

‘वैश्विक महामारी’ बनने की कगार पर पहुंचा कोरोना, WHO ने बुलाई आपातकालीन बैठक

कोरोना इस समय एक ऐसी महामारी है जिसका नाम सुनकर दुनिया भर के लोगों में डर समा गया है। दरअसल आपको बता दें कि इस भयानक बीमारी की शुरूआत चीन से हुई लेकिन धीरे धीरे यह दुनिया के कई देशों में इस वायरस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन का वुहान शहर कोरोना का केंद्र बना हुआ है। आकड़ो की मानें तो कोरोना से चीन में अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। WHO ने दुनिया के सभी देशों की सरकारों से अपील की है कि वे इसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें।

WHO ने की सभी देशों से अपील

वहीं ये भी बताते चलें कि WHO ने कोरोना वायरस के दुनिया भर में बढ़ते संक्रमण को लेकर बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई। इस दौरान यह चर्चा हो रही है कि क्या कोरोना को लेकर वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित की जाय. कोरोना वायरस का कहर चीन से शुरू हुआ था। न्यूज एजेंसी का कहना है कि चीन में अब तक इससे 170 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 6000 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। चीन में कोरोना के 1000 नए केस सामने आए हैं।

वुहान बना कोरोना का केंद्र

गौर करने वाली बात तो यह है कि चीन का वुहान शहर कोरोना का केंद्र बना हुआ है, जबकि कई दूसरे शहर भी इससे प्रभावित हैं। चीन में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुनिया के कई सारे देशों ने वहां रह रहे नागरिकों को एयरलिफ्ट करना शुरू कर दिया है। वहीं ये भी बताते चलें कि कई देशों ने चीन के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को जबतक बहुत जरूरी ना हो चीन ना जाने की सलाह दी है।

जेनेवा में WHO के डायरेक्टर जनरल Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा, ”पिछले सप्ताह दुनिया भर से कोरोना को लेकर जो रिपोर्ट मिली है वह बेहद खतरनाक है! वर्ल्ड स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित करने पर दुनिया भर में इससे मुकाबले के लिए लड़ाई आसान हो जाएगी।

                    भारत में कोरोनोवायरस के पहले मामले की हुई पुष्टि

Related posts

Leave a Comment