विश्व स्वास्थ्य संगठनBreaking News News 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को घोषित किया वैश्विक आपदा

कोरोनावायरस दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। चीन में पैदा हुआ यह वायरस कई लोगों की मौत का कारण बन चुका है। चीन में अब तक इससे 213 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई हजार लोग इससे पीड़ित पाए गए। चीन के साथ-साथ या वायरस चीन के आसपास के अलावा चीन से दूर स्थित देशों में भी पहुंच गया है। क्योंकि इस वायरस का अभी तक कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को एक आपदा घोषित कर दिया है। सभी देशों ने कोरोनावायरस से सावधानी के लिए कई तरह की सूचनाएं जारी की हैं। जिससे लोगों को इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

विश्व स्वास्थ संगठन खोजेगा कोई मजबूत समाधान

कोरोनावायरस

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने ट्वीट करते हुए कहा कि जिस तरह की घटनाएं कोरोना वायरस के कारण सामने आ रही हैं उसकी वजह से इसे एक वैश्विक आपदा घोषित किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या चीन में होने के कारण नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में पहुंचने के कारण वैश्विक आपदा बन गई है। पूरी दुनिया में सर्वाधिक मामले चीन में ही पाए गए चीन से बाहर केवल 1% लोग ही संक्रमित हैं। मगर यह 1% की संख्या काफी ज्यादा है। दुनिया भर में लगभग 8000 से भी ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

भारत में भी आ गया है कोरोनावायरस

भारत द्वारा सावधानी बरतने के बाद भी केरल में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। केरल का एक छात्र जो कि चीन के वुहान में पढ़ता था उसके अंदर कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए। जिस कारण नेपाल से सटे राज्यों को अलर्ट पर कर दिया गया है। वहीं कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन जल्दी ही इसका कोई मजबूत हल निकालेगा।

( देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर)

 

Summary
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को घोषित किया वैश्विक आपदा
Article Name
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को घोषित किया वैश्विक आपदा
Description
चीन से पूरी दुनिया भर में फैले कोरोनावायरस से कई लोगों की मृत्यु होने के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे एक वैश्विक आपदा घोषित कर दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment