जामिया गोली कांड के बाद वायरल हो रहा अनुराग कश्यप का ट्वीट
देश में नफरत फैल रही है। इसकी आशंका पहले से ही लगाई जा रही थी जब सीएए और एन आर सी के विरोध में प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने कई देश विरोधी गतिविधियों को शरण दी थी। मगर अब यह नफरत खुलकर सामने आ रही है। 30 जनवरी को जामिया के छात्रों द्वारा राजघाट तक निकाले जा रहे विरोध प्रदर्शन पर एक नाबालिग छात्र ने गोली चला दी। जिस पर एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया है। इस घटना के बाद बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का ट्वीट लगातार वायरल हो रहा है। जिन्होंने अपने ट्वीट में सरकार पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं।
चर्चा का विषय बना हुआ है अनुराग कश्यप का ट्वीट
जामिया के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ साथ देश के कई नेता भी इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने भी इस घटना का विरोध किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने विरोध करते हुए कुछ कड़वी बातें लिखीं जो अब ट्विटर पर वायरल हो रही हैं।
अनुराग कश्यप ने कहा कि देश का माहौल ऐसा हो गया है कि भगवान श्री राम और हिंदू धर्म के नाम पर कोई कुछ भी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अब आतंकवाद पैदा कर रही है।
अनुराग कश्यप पहले भी रहे हैं केंद्र सरकार के खिलाफ
केंद्र सरकार के खिलाफ बॉलीवुड निर्माता का यह रुख पहली बार नहीं सामने आया है बल्कि इसके पहले भी वह नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट कर भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कई बार तो उन्हें देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर अपशब्दों का प्रयोग करने के कारण भारी जन विरोध का सामना भी करना पड़ा।
(देश की ताजा खबरों के लिए जुड़ें हमारे साथ Indiaalive.in पर)

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।




