श्रीदेवी के मौतBollywood 

श्रीदेवी की मौत पर दो साल बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा, ये थी मौत की असली वजह

साल 2018 के शुरूआत में ही बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सुनने को मिली थी जिसे सुनने के बाद किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था। दरअसल हम बात कर रहे हैं 24 फरवरी की जिस रात दुबई में श्रीदेवी ने आखिरी सांस ली थी। जी हां अगली सुबह जब उनके निधन की खबर मिली तो पता चला कि उनकी मौत की वजह बाथटब में डूबने से हुई इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम और दूसरी प्रक्रियाओं के बाद 27 फरवरी 2018 की रात उनका पार्थव शरीर भारत लाया गया था।

फिर क्या था उनके फैंस व उनका परिवार का माहौल गमगीन बन गया। सभी की मौजूदगी में 28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार हुआ था। लेकिन इस मामले में अब जाकर एक बड़ी खबर आई है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है, इस खबर से शायद आपको इस मामले बहुत कुछ जानने को मिल जाए।

ये थी श्रीदेवी के मौत की असली वजह

हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार के खबर के मुताबिक नायक ने कहा कि वो पंकज पाराशर (जिन्होंने फिल्म चालबाज में श्रीदेवी को निर्देशित किया था) और नागार्जुन से मिले। उन दोनों ने ही मुझे इस बारे में बताया कि श्रीदेवी ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रही थीं। वहीं ये भी बताया कि जब वह इन दोनों स्टार्स के साथ काम कर रही थीं तब वह कई बार बाथरूम में बेहोश हो गई थीं।

देखें वीडियो : Unseen Performance of Sridevi | Last Award Show

इसके बाद सत्यार्थ नायक ने बताया कि उन्होंने श्रीदेवीजी की भतीजी माहेश्वरी से मुलाकात की। उन्होंने भी मुझसे यही कहा कि उन्होंने श्रीदेवी को बाथरूम के फर्श पर गिरा हुआ पाया था इतना ही नहीं उस समय उनके चेहरे से खून बह रहा था। बोनी सर ने भी मुझे बताया कि एक दिन ऐसे ही चलते हुए श्रीदेवी अचानक से गिर गईं। इसके अलावा जैसा कि मैंने कहा, वह निम्न रक्तचाप से जूझ रही थी।’

गौरतलब हैं उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘मूंडरू मुदिछु’ में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।

Related posts

Leave a Comment