रैपर बादशाह का कटा वाहन चलान, हुई ये लापरवाही, जानियेंBollywood Entertainment News 

रैपर बादशाह का कटा वाहन चलान, हुई ये लापरवाही, जानियें

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) ने मशहूर रैपर बादशाह को सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाने, तेज आवाज में संगीत बजाने और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 15,000 रुपये का चालान जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 दिसंबर को हुई, जब बादशाह पंजाबी गायक करण औजला के एक संगीत कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के लिए सोहाना रोड स्थित ऐरिया मॉल आए थे।

खास बात

गायक जिस महिंद्रा थार में मौजूद थे, वह पानीपत निवासी दीपेंद्र मलिक के नाम पर पंजीकृत है। लंबे ट्रैफिक के कारण बादशाह के काफिले में शामिल एसयूवी सड़क के गलत साइड पर चली गई, जिससे कुछ राहगीरों का ध्यान इस ओर गया और उन्होंने इस हरकत को फिल्माया।

इतने हजार रूपये का कटा चलान

घटना की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस पर ध्यान दिया और सोमवार को रैपर को 15,000 रुपये का चालान जारी किया। यातायात निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कहा, ‘तेजी से वाहन चलाने, वाहन में तेज आवाज में संगीत बजाने और गलत दिशा में वाहन चलाने के लिए चालान जारी किया गया है और कार्रवाई की गई है।’

Related posts

Leave a Comment