रेलवे संपत्तिNews 

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले को मंत्री ने दिया गोली मारने का आदेश

नागरिकता संशोधन एक्ट जिसके बारे में अभी भी कई सारी बाते हो रही है, बातें ही नही बल्कि पूरा देश हिंसा की आग में जल रहा है। हालांकि ये आग अभी नहीं लगी है बल्कि इस विधेयक के बारे में सरकार ने जब से प्रस्ताव लेकर आया तभी से लेकिन लोगों को उम्मीद नही थी कि ये मुद्दा इस हद तक चल पकड़ लेगा। इस मुद्दे को लॉक जो हिंसा देशभर में हो रहा है उससे कई राज्‍यों में सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है, ऐसे कई मामले पिछले दिनों दर्ज हुए हैं।

वही यह भी बता दें कि इस वजह से सबसे ज्‍यादा नुकसान पश्चिम बंगाल में हुआ, जहां रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। जिसमें ट्रेन कोच में आग लगाना, पटरियों पर कोहराम मचाना, टायर जलाना से लेकर कई ऐसी घटनाएं सामने आई थीं । ऐसे में सरकार की तरफ से कुछ कड़ा कदम उठाना तो आम बात है। यही वजह की अब मामले में रेल राज्‍य मंत्री ने कड़ा बयान दिया है।

रेल राज्‍य मंत्री का कड़ा बयान

जी हां जैसा कि आपको भी पता ही है कि इस मुद्दे को लेकर कुछ राज्यों में हिंसा का स्तर काफी बढ़ गया है। बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां पर रेलवे की संपत्ति को प्रदर्शनकारियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया, इसकी वजह से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बड़ा बयान सामने आया है। अंगड़ी ने स्‍पष्‍ट रूप से रेलवे अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि जो भी रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा उसे देखते ही गोली मार दी जाए।

सार्वजनिक संपत्ति कोप लेकर मंत्री ने दी ये चेतावनी

रेल राज्यमंत्री अंगड़ी हुबली का कहना है कि अगर स्थिति यही बानी रही तो सरकार उसके लिए भी कड़ा कदम उठाएगी। उन्‍होने यहां कहा कि ‘मैंने संबंधित जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को मंत्री होने के नाते कड़ी चेतावनी देने के साथ ही कहा है कि जो भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है उसे देखते ही गोली मार दी जाए, इसमें रेलवे भी शामिल है।’ रेलवे राज्य मंत्री ने अपनी सरकार की ओर से कानून के विरोध को लेकर सफाई भी पेश की, उन्‍होने कहा कि नागरिकता कानून किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है, लेकिन विपक्ष असामाजिक तत्वों की मदद से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

पूर्वोत्तर में जनजीवन हुआ पहले की तरह सामान्य

देश भर में हो रहा विरोध

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध हर राज्य में हो रहा लेकिन कुछ राज्यों में ज्यादा जिसमे यह आग पूर्वोत्तर राज्‍यों समेत अब उत्‍तर भारत और देश के कई हिस्‍सों तक पहुंच गई है। देश भर में विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। पश्चिम बंगाल में खुद सरकार ही इस कानून के विरोध में पैदल मार्च निकाल चुकीं हैं। यहां प्रदर्शनकारियों ने विरोध के नाम पर जमकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसमें रेलवे को भी भारी क्षति पहुंचाई गई।

Related posts

Leave a Comment