जम्मू कश्मीर मध्यस्थता मामले में डोनाल्ड ट्रंप का आया यह बयान
कश्मीर से धारा 370 हटाने का ख्वाब भारतीय जनता पार्टी ने बहुत पहले ही संजो कर रखा था चाहे वह अटल बिहारी वाजपेई हो चाहे वह संघ और आर एस एस के कार्यकर्ता हो जिन्होंने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर आतंकवाद का खात्मा करने का सपना संजो रखा था लेकिन इसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को दूसरी बार लोकसभा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी पड़ी जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में धारा 370 को नेस्तनाबूद कर दिया गया। हालांकि इसके बाद से तिलमिलाए पाकिस्तान ने ट्वीट करके सभी देशों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की थी लेकिन सभी ने इंकार कर दिया और इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जम्मू कश्मीर मध्यस्थता मामले में बयान आया है।
क्या है डोनाल्ड ट्रंप का बयान ?

जम्मू कश्मीर मध्यस्थता मामले में डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है और उन्होंने इस बार अपना रुख बिल्कुल साफ कर दिया है कि जम्मू कश्मीर मामले में उनका क्या नजरिया है और वह किस नजरिए से इस मामले को देखते हैं और वह इस मामले में अपना क्या विचार साझा करना चाहते हैं।
लद्दाख और जम्मू कश्मीर में रिलायंस करेगी यह निवेश
जम्मू कश्मीर मध्यस्था मामले में डॉनल्ड ट्रंप का बयान आया है कि वह अब इस मामले में नहीं पड़ना चाहते और ना ही वह इसमें मध्यस्थता करना चाहते हैं उन्होंने यह साफ कर दिया कि अब भारत पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला है और यह दोनों देश एक दूसरे से बात करके इस मामले को सुलझाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। फिलहाल पाकिस्तान इस बार पूरी तरह से अकेले पड़ गया है और कोई भी देश उसके साथ नहीं खड़ा है सिवाय चीन को छोड़कर।
जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 पर इस देश ने दिया पाकिस्तान को मदद का भरोसा
फिलहाल भारत पूरी मजबूती से अपने वैश्विक संबंधों को इस बार उजागर करने में कामयाब रहा जिसकी वजह से अभी तक उसे अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा है वहीं जम्मू कश्मीर मध्यस्था मामले में डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

