प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादीBollywood Interesting News 

क्या अनुष्का शेट्टी से शादी करेंगे प्रभास ?

अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी आपने तो दक्षिण भारतीय फिल्मों में बहुत देखी होगी साथ ही साथ बाहुबली के पार्ट 2 में जब अनुष्का और प्रभास की जोड़ी लोगों को देखने को मिली तो उनके फैंस उनकी इस जोड़ी को सराहते नहीं थक रहे थे और यही वजह है कि बाहुबली पार्ट टू ने बाहुबली पार्ट वन से भी ज्यादा सफलता हासिल की साथ ही साथ आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अब इन दोनों के शादी की ही खबरें सामने आ रही हैं जी है कहा जा रहा है कि प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादी कर सकते हैं।

क्यों चल रही है यह अफवाह –

बीते दिनों सोशल मीडिया पर यह खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही थी और कहा जा रहा था कि प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादी कर सकते हैं हालांकि अफवाहों में यह भी कहा गया कि दोनों ने पिछले साल नवंबर में सगाई भी कर ली है और जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग करने के बाद प्रभास अपनी शादी की घोषणा कर सकते हैं लेकिन इसी बीच अनुष्का शेट्टी का भी बयान आया था कि वह दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं और किसी भी अफवाह पर कोई ध्यान ना दिया जाए।

लेकिन सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रभास इन दिनों लॉस एंजलिस में घर ढूंढ रहे हैं और प्रभास अनुष्का शेट्टी से शादी कर सकते हैं फिलहाल इस मामले में दोनों ही स्टार मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन खबरों की मानें तो जिस तरीके से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अचानक से खुलासा किया था ठीक उसी तरीके यह दोनों भी कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं फिलहाल इसके पीछे क्या सच्चाई है या तो लोगों को नहीं पता लेकिन उनके फैंस इस जोड़ी को 7 बंधन में बनाते हुए जरूर देखना चाहेंगे। फिलहाल प्रभास इन दिनों साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं जिससे मिशन इंपॉसिबल जैसी फिल्म के एक्शन डायरेक्टर साहू फिल्म के एक्शन को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment