इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन और न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने बाउंड्री नियम पर कही यह बात
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। विश्व कप 2019 का फाइनल अब अपने विवादों के कारण चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस मैच में इंग्लैंड को विजेता घोषित कर उसे विश्व कप 2019 की ट्रॉफी तो दे दी गई। मगर आईसीसी को अपने नियमों के कारण कई क्रिकेट दिग्गजों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आईसीसी के बाउंड्री नियम के कारण कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आईसीसी के ऊपर सवाल उठाया। कुछ क्रिकेटरों ने तो आईसीसी को एक मजाक कहकर अपनी भड़ास निकाली। इंग्लैंड के हाथों विश्व कप ट्राफी जाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने आईसीसी के बाउंड्री नियम अपने विचार रखे हैं।
दोनों कप्तानों ने बाउंड्री नियम पर कही यह बात
इंग्लैंड की टीम को 44 सालों में पहला विश्वकप जिताने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन ने आईसीसी के बाउंड्री नियम पर बात करते हुए कहा कि अगर आप मुझे कुछ कहने को बोलेंगे तो मैं दोनों टीमों के बीच तुलना करना चाहूंगा। मगर उसके बाद भी मैं किसी विकल्प पर नहीं पहुंच सकता। मगर यह नियम बहुत पहले के बनाए हुए हैं इसलिए इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के द्वारा खेले गए खेल की प्रशंसा भी की।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस तरह की हार के बाद काफी निराश नजर आए। हालांकि फिर भी उनके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान जरूर थी जो लाखों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को एक सुकून का एहसास दिला रहे थे। केन विलियमसन ने कहा कि नियम पहले से ही ऐसे थे इन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। जब हम मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं तो हम यह नहीं सोचते कि हमारे पास इतनी अतिरिक्त बाउंड्री होनी चाहिए। हालांकि इस तरह के निर्णय के बाद टीम के सभी खिलाड़ी काफी निराश हैं। किसी को भी इस तरह के फैसले की उम्मीद नहीं थी। फिर भी हमने काफी अच्छा खेल दिखाया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



