विश्व कप 2019 खत्म होने के तुरंत बाद इस इंग्लैंड के गेंदबाज ने लिया संन्यास
14 जुलाई को विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर विश्वकप के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने सालों में इंग्लैंड ने यह खिताब जीता है। हालांकि न्यूजीलैंड के पास भी यह खिताब जीतने का पहला मौका था मगर किस्मत न्यूजीलैंड के साथ नहीं थी दोनों के बीच खेला गया। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक था। आखरी बॉल तक यह पता नहीं चल पाया कि कौन सी टीम फाइनल मैच जीत गई है। मगर आईसीसी के नियमों के मुताबिक इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड के विश्वकप जीतने के तुरंत बाद इंग्लैंड के गेंदबाज जेड डर्नबैक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास
इंग्लैंड के विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज जेड डर्नबैक ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैंने काफी सोच विचार कर यह फैसला किया है। मेरे लिए यह सन्यास लेने का सबसे सही समय है। अब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। इतने सालों में मेरा हौसला बढ़ाने के लिए और मेरी टीम के लिए सपोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। जेड डर्नबैक की उम्र 33 साल है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में की थी हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे भी काउंटी क्रिकेट में अपनी टीम सराय के लिए खेलते रहेंगे।

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की तरफ से 24 वनडे मैच और 31 T20 मैच खेले हैं। खेले गए 24 वनडे मैचों में जेड को 31 विकेट वही 31 टी-20 मैचों में 39 विकेट मिले हैं। भारत के खिलाफ खेले गए 11 मैचों में जेड ने 10 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा को तीन-तीन बार आउट भी किया है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



