माइकल वॉनBreaking News Featured Article Sports 

क्रिकेट विश्व कप 2019 को लेकर सच हो सकती है माइकल वॉन की भविष्यवाणी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स खेला जाएगा। इस बार क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिलेगा। 10 जुलाई को खेले गए पहले पहले सेमीफाइनल मैच में जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो वहीं 11 जुलाई को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इस तरह अब फाइनल का मुकाबला टीमों के बीच होगा जिन्होंने अब तक एक भी बार विश्व कप नहीं जीता है। ऐसा पहली बार होगा जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कोई एक पहली बार क्रिकेट का चैंपियन बनेगा। इसी को लेकर विश्व कप से पहले की गई माइकल वॉन की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है।

माइकल वॉन ने की थी यह भविष्यवाणी

दरअसल जब भारतीय टीम ने विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया था। तभी माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए यह लिखा था कि इस विश्वकप में जो भी भारतीय टीम को हराएगा वह विश्व कप जीत जाएगा। माइकल वॉन की भविष्यवाणी सच इसलिए होती नजर आ रही है क्योंकि इस विश्व कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने भारत को शिकस्त दी है। विश्व कप के फाइनल में इन दोनों टीमों ने जगह भी बना ली है। ऐसे में न्यूजीलैंड विश्व विजेता बने या इंग्लैंड माइकल वॉन की कही गई बात सच साबित हो जाएगी।

11 जुलाई को जब सेमीफाइनल के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक आसान मैच में 8 विकेट से हराया तो माइकल ने एक बार फिर से ट्वीट करते हुए यह लिखा कि मैंने कहा था ना जो भी भारत को हराएगा वह विश्वकप जीत जाएगा। हालांकि विश्व कप के शुरुआत में भारतीय टीम को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर न्यूजीलैंड के हाथों हारकर भारत ने अपने विश्वकप के सफर में लगाम लगा दी।

Summary
क्रिकेट विश्व कप 2019 को लेकर सच हो सकती है माइकल वॉन की भविष्यवाणी
Article Name
क्रिकेट विश्व कप 2019 को लेकर सच हो सकती है माइकल वॉन की भविष्यवाणी
Description
विश्व कप 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के मैच के बाद की गई माइकल वॉन की भविष्यवाणी सच साबित होती हुई नजर आ रही है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment