जडेजा की तारीफ करने पर संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को किया ब्लॉक
भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संजय मांजरेकर इस समय कई क्रिकेट खिलाड़ियों के निशाने पर हैं। दरअसल संजय मांजरेकर के निशाने पर होने की वजह वह खुद हैं। ईएसपीएन क्रिकेट से बात करते समय जब उनसे भारत के बल्लेबाजी को लेकर राय मांगी गई थी तो उन्होंने कहा था कि रविंद्र जडेजा की टीम में कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि ऐसे खिलाड़ियों को टीम में नहीं लेना चाहिए जो कि थोड़ी गेंदबाजी करते हो और थोड़ी बल्लेबाजी करते हों। उन्होंने कहा था कि टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखना चाहिए। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर संजय मांजरेकर को करारा जवाब दिया था। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में रविंद्र जडेजा की तारीफ करने के कारण संजय ने माइकल वान को अपने ट्विटर अकाउंट से ब्लॉक कर दिया।
जडेजा के अच्छे प्रदर्शन के बाद वान ने ली थी चुटकी
दरअसल श्रीलंका के खिलाफ जब विश्व कप में जडेजा को पहला मैच खिलाया गया तो उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं सेमीफाइनल में गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया। जिसके बाद माइकल लगातार संजय मांजरेकर को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से ट्रोल कर रहे थे। वह जडेजा के अच्छे प्रदर्शन के बाद मांजरेकर से मजाक करने के मूड में थे। उन्होंने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट मांजरेकर को टैग करके किया। जिसके बाद संजय मांजरेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से माइकल वॉन को ब्लॉक कर दिया। इसकी जानकारी खुद माइकल वॉन ने दी।
जडेजा ने भी दिया था करारा जवाब
विश्व कप के 2 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जहां हर तरफ जडेजा की तारीफ हो रही है। वहीं रविंद्र जडेजा भी संजय मांजरेकर खिलाफ आक्रामक मूड में नजर आए। संजय के बयान के बाद जडेजा ने संजय मांजरेकर को टैग करके ट्वीट किया और लिखा कि मैंने आपसे ज्यादा मैच खेले हैं और अभी भी खेल रहा हूं। ऐसे में उन खिलाड़ियों का सम्मान करिए जिन्होंने कुछ उपलब्धि हासिल की हो। जडेजा ने यह भी कहा था कि मैंने आपकी मुंह की बीमारी के बारे में काफी सुन रखा है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



