छत्तीसगढ़ में होगा नया प्रयोग , ट्रैफिक पुलिस को मिलेगा “पुलिस एसी हेलमेट”
छत्तीसगढ़ में पुलिस एसी हेलमेट : तपा देने वाली तेज़ गर्मी और ऊपर से नमक की तरह पसीना निकालने वाली उमस से इंसान से लेकर जानवर सभी त्रस्त है| ऐसे में शहरों में ट्रैफिक को सँभालने वाले ट्रैफिक पुलिस वालो की क्या दुर्गति होगी यह बिना सोचे ही समझा जा सकता है| छत्तीसगढ़ सरकार को ट्रैफिक पुलिस की फ़िक्र लगी तो इसने एक तकनीकी प्रयोग करने की ठानी|
गर्मी से बचने के लिए वह ट्रैफिक पुलिस को एसी हेलमेट मुहैया करवाएगी| छत्तीसगढ़ सरकार अपनी यातायात पुलिस और अन्य फील्ड कर्मचारियों को स्वदेशी एसी हेलमेट देगी जो उसे देगा गर्मी से राहत दिलवाएगा|
एएन 32 मिसिंग विमान केस : कोई भी ज़िंदा बच नहीं सका !
छत्तीसगढ़ में पुलिस एसी हेलमेट : पुलिस डीजीपी ने खुद किया टेस्ट
छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 2 हेलमट दिए जायेंगे| अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे फील्ड कर्मचारियों को देने पर विचार किया जा सकता है|
विशेष रूप से यह उन्हें देने का विचार जो यातायात या सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहते है| इसका प्रभाव देखने लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने खुद हेलमेट पहना और इसका प्रयोग किया| छत्तीसगढ़ में 10 हज़ार से अधिक ट्राफीक पुलिसकर्मी कड़ी धूप में काम करते है| यह उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा|
इस एसी हेलमेट से वाकई इतनी भीषण गर्मी में यातायात नियंत्रण करने का कठिन कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस वाले गर्मी का सामना करने में सफल होंगे| अब देखना यह होगा कि यह पायलट प्रोजेक्ट कब शुरू होता है और भूपेश बघेल सरकार अपने दावों के तहत किस हद्द तक इसको सही तरीके से हर ट्रैफिक वाले के सिर पर पहनवा सकती है|
पीएम मोदी मिले पुतिन और शी जिनपिंग से , इस देश के पीएम से तो हाथ भी नहीं मिलाया

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

