उत्तर भारत को बड़े स्तर की राहत दे गया चक्रवाती तूफान वायु
आमची मुंबई के पास मौजूद अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान “वायु” के आने की तज़दीक समाचारों में कई दिनों से थी| इसको लेकर गृह मंत्रालय ने विशेष बैठक बुला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक भी की थी| खैर सारी तैयारियों और कयासों के बीच यह तूफान आ ही गया|
इससे दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की स्लो स्पीड को भले ही प्रभावित न किया हो परन्तु इसकी नरमी ने गर्म हवाओं से बड़ी राहत दिलवाई है| उत्तर भारतियों के लिए टेम्परेचर 40 डिग्री के नीचे करने का कार्य इसने किया है|
मासूम विभाग ने चक्रवाती तूफान वायु पर यह कहा
मासूम विभाग ने तूफान “वायु” से मानसून पर पड़ने वाले असर को नकारते हुए कहा कि दोनो “वायु” और उत्तर-पश्चिम मानसून के उत्तर में सक्रिय होने के कारण मैदानी इलाको में नमी आई है जिससे बारिश होने की सम्भावना है और कई जगह तो वर्षा हुई भी है तो बाकी जगह नमीदार हवाओं ने दस्तक दे डाली है| इन दोनो से कुल मिलाकर गर्मी कम हुई और सभी को राहत नसीब हुई है|
इसरो गगनयान मिशन अंतरिक्ष में इस विशेष सालगिरह पर होगा साकार
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक रंजीत सिंह ने बताया कि दक्षिण में केरल के तट की ओर से बढ़ रहे दक्षिण पश्चिमी मानसून और पश्चिमी तट पर अरब सागर की तरफ से आ रहे तूफान “वायु” का रुख महाराष्ट्र से गुजरात की ओर बढ़ रहा है| बुधवार को तूफान वायु की गति और दिशा में थोड़ा बदलाव हुआ इसकी सक्रियता गुजरात के तटीय क्षेत्रों की जगह समुद्री क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे रही है| इस कारण मानसून के प्रभावित होने की आशंका नहीं है|
मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के कारण महाराष्ट्र और गुजरात में जहाँ बारिश हुई है| वहीँ राजस्थान एवं अन्य उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अगले 3 दिनों तक हलकी बारिश और धूल वाली आंधी संभावना| गर्मी के तापमान में भी पांच से दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज़ की गई है| यानी मौसम हो चूका है सुहाना और सभी है गर्मी से थोड़ा टेंशन फ्री|
छत्तीसगढ़ में होगा नया प्रयोग , ट्रैफिक पुलिस को मिलेगा “पुलिस एसी हेलमेट”

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

