मायावतीBreaking News Featured Article politics 

बसपा प्रमुख मायावती ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए मिलकर एक महागठबंधन बनाया था। मगर चुनाव समाप्त होने के बाद अब यह महा गठबंधन टूट चुका है। कुछ दिनों पहले बसपा प्रमुख मायावती ने यह बयान जारी किया था कि उन्हें समाजवादी पार्टी के यादवों का वोट ट्रांसफर नहीं हुआ। जिस कारण महा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था। अब मायावती ने केंद्र सरकार के विरुध्द बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर ट्वीट किया है और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में बेरोजगारी एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि गांव में भी बेरोजगारी दर 3 गुना बढ़ी है। ऐसे में यह कहना गलत है कि गांव में शहरों की अपेक्षा कम बेरोजगारी होती है।

बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बेरोजगारी के आंकड़ों में यह बात सामने आई थी कि शहर के साथ-साथ गांव की बेरोजगारी भी 3 गुना बढ़ी है। इसी बात को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी एक ज्वलंत राष्ट्रीय समस्या बनकर उभरी है। यह कहना गलत होगा कि शहर की अपेक्षा गांव में बेरोजगारी कम होती है। बल्कि गांव में भी बेरोजगारी की दर 3 गुना बढ़ी है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश में छोटी बच्चों के साथ हो रहे हैं भयानक अत्याचारों पर भी ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार को और समाज को इस तरह के जघन्य अपराधों के प्रति और ज्यादा संवेदनशील होने की आवश्यकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर में भी एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

लापता विमान पर भी किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लापता हुए विमान an-32 पर भी ट्वीट करते हुए कहा कि 13 लोगों के विमान सहित लापता होने पर लोगों में बहुत ज्यादा बेचैनी है। हालांकि स्थानीय लोगों और वायुसेना के प्रयास विमान को ढूंढने के लिए बहुत ही सराहनीय है। मगर विमान का कोई सुराग न मिल पाने के कारण लोगों में बेचैनी बढ़ी है।

Summary
बसपा प्रमुख मायावती ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
Article Name
बसपा प्रमुख मायावती ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
Description
हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने बेरोजगारी को लेकर ट्वीट करते हुए गांव की बेरोजगारी दर 3 गुना बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment