Featured Article News politics Trending 

 बसपा सुप्रीमो मायावती का कांग्रेस पर हमला, मध्यप्रदेश सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांग्रेस पर लगातार दो ट्वीट करते हुए जमकर हमला बोला है मायावती ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए ट्विटर के जरिए कहा है कि अगर मध्य प्रदेश की सरकार का यही रवैया रहा तो उसे अंजाम भुगतना होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती का कांग्रेस पर हमला क्यों हुआ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की मुश्किलें कैसे बढ़ा सकते हैं इस बारे में जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें….

गुना लोकसभा सीट पर फूटा मायावती का गुस्सा –

बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए गुना लोकसभा सीट पर अपना गुस्सा निकाला है। मायावती ने गुस्सा निकालते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। दरअसल मायावती का गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि मायावती ने इस बात का आरोप लगाया है कि गुना लोकसभा सीट से उनके प्रत्याशी को डरा धमका कर बैठा दिया गया है, जिसका जिसका वह अब मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हो गई हैं।
मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – “सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं। मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबरदस्ती बैठा दिया है, लेकिन बीएसपी अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़कर इसका जवाब देगी।” मायावती  इतने पर ही पूर्ण विराम नहीं लगाया बल्कि इसके आगे उन्होंने कांग्रेस को जवाब देते हुए लिखा कि वाह मध्यप्रदेश में अब सरकार  को समर्थन देने के बारे में भी पुनर्विचार करेंगीं। मायावती ने आगे लिखा कि- “अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।”
अगले ट्वीट करते हुए मायावती ने एक बार फिर से कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि – “साथ ही, यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण व दोगले चरित्र को दर्शाता है। अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है। लोग सावधान रहें।”
फिलहाल मायावती ने अगर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया तो महज दो विधायकों के निकलते ही कमलनाथ सरकार मध्य प्रदेश में मुश्किलों में घिर सकती है। फिलहाल मायावती का अगला कड़ा कदम क्या होगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

Related posts

Leave a Comment