श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया एक अनमोल तोहफा
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा निर्वाचित होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा में मालदीव पहुंचे। जहां पर उन्हें मालदीव का सर्वोच्च नागरिक सम्मान द रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की यात्रा पर गए। जहां पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथ्रिपाला सिरीसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनमोल तोहफा भेंट किया। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच जो बच्ची मुद्दों पर भी चर्चा हुई और दोनों ने एक दूसरे का सहयोग करके आगे काम करने को लेकर भी बातचीत की। कुछ समय पहले ही श्रीलंका में जब आतंकी हमला हुआ था तब भारत ने श्रीलंका से मदद की पेशकश की थी।
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनमोल तोहफा
मालदीव के बाद श्रीलंका की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका में भी भव्य तरीके से सम्मानित किया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथ्रिपाला सिरीसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्यान में लीन महात्मा बुद्ध की एक प्रतिमा भेंट की। श्रीलंका के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए इस उपहार के बाद भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि ध्यान में लीन भगवान महात्मा बुध की सफेद रंग की इस प्रतिकृति को सागवान की लकड़ी से बनाया गया है। इसे अनुराधा युग की सबसे उत्कृष्ट कलाकृति माना जाता है। इसकी मूल प्रति 4 वीं और सातवीं शताब्दी के बीच बनाई गई थी।
की गई थी द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता
रविवार को मालदीव से सीधे श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका में हुए इस हमले के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले दुनिया के पहले नेता बने। यह यात्रा इस बात का संकेत देती है कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ किस तरह से एकजुटता से खड़ा है। इसके साथ ही दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता भी की गई श्रीलंका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोगों को भी संबोधित किया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



