स्मृति ईरानीFeatured Article News politics 

क्या अमेठी में अपनी जीत के लिए स्मृति ईरानी ने मांगी थी मन्नत?

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कुछ ऐसी सीटों पर प्रत्याशियों की अप्रत्याशित जीत हुई जो सीटें पारंपरिक रूप से किसी अन्य का गढ़ मानी जाती थी। ऐसी ही एक सीट थी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट। अमेठी लोकसभा सीट से पिछले कई दशकों से गांधी परिवार के लोग सांसद होते चले आ रहे थे। राहुल गांधी यहां पर पिछले कई बार से सांसद थे। 2014 में भी स्मृति ईरानी राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव अमेठी से लड़ी थी। मगर उस समय वह चुनाव हार गई थीं। 5 साल तक स्मृति ईरानी ने अमेठी में मेहनत की और फिर से 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ीलड़े। इस बार राहुल गांधी को हराने में कामयाब रहीं। जिसके बाद स्मृति ईरानी 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। जिसका वीडियो स्मृति ईरानी की दोस्त एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

क्या अपनी जीत के लिए स्मृति ईरानी ने मांगी थी मन्नत?

एकता कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्मृति ईरानी की बहुत खास दोस्त मानी जाती हैं। स्मृति ईरानी के साथ एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जिस पर एकता कपूर ने लिखा कि 14 किलोमीटर चलने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने वाला ग्लो। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मृति ईरानी के साथ कई वीडियो शेयर किए हैं जो स्मृति ईरानी के 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने से संबंधित हैं। वीडियो में एकता कपूर ने स्मृति ईरानी से 14 किलोमीटर चलकर मंदिर जाने का कारण पूछा तो स्मृति ईरानी ने केवल यही कहा कि ईश्वर ने मन्नत पूरी की है।

स्मृति ईरानी के सिद्धिविनायक मंदिर जाने का कारण चाहे जो भी हो मगर इससे यह बात तो सिद्ध हो गई की स्मृति ईरानी की आस्था काफी मजबूत है। अमेठी में राहुल गांधी को उनके ही क्षेत्र से हराकर स्मृति ईरानी ने एक इतिहास रच दिया है। अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी को पसंद कर उन्हें अमेठी की सेवा करने का मौका दिया।

Summary
क्या अमेठी में अपनी जीत के लिए स्मृति ईरानी ने मांगी थी मन्नत?
Article Name
क्या अमेठी में अपनी जीत के लिए स्मृति ईरानी ने मांगी थी मन्नत?
Description
अमेठी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी अपनी दोस्त एकता कपूर के साथ 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment