अमेठी हार गए राहुल गांधी, स्मृति से की यह गुज़ारिश
लोकसभा चुनाव 2019 में कई सीटें ऐसी थी जहां पर कड़ी टक्कर के साथ-साथ रोमांचक मुकाबला भी होना तय था और हुआ भी ऐसा कई सीटों पर यह भी संदेह था कि भारतीय जनता पार्टी अपनी लाख कोशिशों के बावजूद भी इस सीट पर जीत नहीं पाएगी लेकिन जनता ने भाजपा को प्यार दिखा कर उनकी नाउम्मीदी को भी जीत में बदल दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2014 से ही ठान लिया था कि अमेठी में 2019 का चुनाव उनको ही जीतना है। और आज बहुत दिन आ गया जब स्मृति ईरानी ने भगवा रंग से सराबोर जीत की पगड़ी अपने सिर पर सजा ली है। वहीं राहुल गांधी अमेठी हार गए हैं।
राहुल गांधी ने की यह गुज़ारिश –
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता …
— Smriti Z Irani (@smritiirani) May 23, 2019
राहुल गांधी अमेठी हार गए हैं और यह गांधी परिवार की एक ऐसी हार है जिसे सदियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा अमेठी लोकसभा सीट से लगातार जीत हासिल करने वाले राहुल गांधी को आज हार का भी सामना करना पड़ेगा यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था और ना ही नवजोत सिंह सिद्धू ने जब उन्होंने जल्दबाजी में यह बयान दे दिया था कि अगर राहुल गांधी अमेठी हार जाएंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे फिलहाल राहुल गांधी अमेठी हार गए हैं।
अमेठी हारने के बाद राहुल गांधी ने जब मीडिया से मुलाकात की तो उन्होंने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई दी साथ ही साथ राहुल ने स्मृति ईरानी से एक गुजारिश भी की। अमेठी की सीट हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल ने हार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और कहा कि – “अमेठी की जनता ने उन्हें चुना है वह प्यार से उनका ख्याल रखें।”
फिलहाल ट्विटर पर सारी हार जीत का समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि ट्विटर पर इस समय केवल राहुल गांधी स्मृति ईरानी और अमेठी ही ट्रेंड कर रहा है क्योंकि अमेठी चुनिंदा बीआईपी सीट में से एक मानी जाती है जो काफी समय से राहुल गांधी के अधीन थी लेकिन इस बार जनता ने राहुल गांधी से आतंक छीन लिया और स्मृति ईरानी को इस सिंहासन पर बैठा दिया है। और राहुल गांधी अमेठी हार गए हैं इसका अफसोस उनकी बहन प्रियंका गांधी को भी सबसे ज्यादा होगा क्योंकि प्रियंका गांधी ने एक टेलीविजन चैनल को बाइट देने के दौरान अंग्रेजी शब्द का “Who” इस्तेमाल किया था जब उनसे स्मृति ईरानी से अमेठी लोकसभा सीट की टक्कर के बारे में पूछा गया था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

