कपिल देवEntertainment Featured Article 

बॉलीवुड के मस्ती ब्वॉय रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाते दिखे कपिल देव

रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक मंझे हुए एक्टर मारे जाते हैं। बॉलीवुड में उन्हें उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। रणवीर सिंह का दूसरा नाम मस्ती ब्वॉय भी है। रणवीर सिंह इस समय अपनी सफलता के शिखर पर हैं उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक ऐसे किरदार निभाया, जिन्हें निभाने में बड़े बड़े ऐक्टरों के पसीने छूट जाते। इसीलिए बॉलीवुड में उनके जैसा एक्टिंग करने वाला वर्तमान समय में कोई दूसरा अभिनेता नहीं है। मगर हाल ही में रणवीर सिंह बॉलीवुड छोड़कर क्रिकेट के गुर सीखते हुए दिखे। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव रणवीर सिंह को क्रिकेट के मैदान में क्रिकेट के गुर सिखाते हुए देखे गए।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली ब्वॉय की सफलता के बाद अब रणवीर सिंह अपनी आने वाली फ़िल्में 83 की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं। यह फिल्म 1983 के विश्व कप पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इन दिनों फिल्म की पूरी टीम धर्मशाला में है। जहां पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव अन्य एक्टर्स के साथ साथ रणवीर सिंह को भी क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हुए नजर आए।

इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव के बगल में खड़े हैं और वह उन्हें नटराज शॉट मारना सिखा रहे हैं। लोगों का कहना था कि कपिल देव का नटराज शॉट बहुत फेमस था और वह अक्सर यह शॉट को खेला करते थे। रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपिल देव के नटराज शॉट के बारे में लिखा।

एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने यह भी बताया कि कपिल देव सर उनके सीखने की कला से बहुत प्रभावित हैं और वह जिस तरह से एक एथलीट का किरदार निभाने के लिए डाइट और मेहनत कर रहे हैं ,वह बहुत ही मजेदार है।

Summary
बॉलीवुड के मस्ती ब्वॉय रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाते दिखे कपिल देव
Article Name
बॉलीवुड के मस्ती ब्वॉय रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाते दिखे कपिल देव
Description
रणवीर सिंह बॉलीवुड छोड़कर क्रिकेट के गुर सीखते हुए दिखे। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव रणवीर सिंह को क्रिकेट के मैदान में क्रिकेट के गुर सिखाते हुए देखे गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment