एफ 16Featured Article International Affairs 

पाकिस्तान में एफ-16 की संख्या जांचने के दावे का अमेरिका ने किया इंकार

अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने पिछले दिनों दावा किया था कि अमेरिका ने पाकिस्तान में दिए गए एफ-16 विमानों की संख्या की गिनती की है और पाया है कि पाकिस्तान के पास उतने ही विमान है जितने कि अमेरिका ने उसे दिए थे। ऐसे में भारत का यह दावा झूठा है कि भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया है। मगर अमेरिका ने अपनी ही मैगजीन के इस दावे को खारिज किया है।

अमेरिका के रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि किसी भी अधिकारी ने हमारे यहां से पाकिस्तान के उन विमानों की गिनती की है जो पाकिस्तान ने प्रयोग किए थे। अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने दावा करते हुए बताया था कि अमेरिकी रक्षा विभाग से जुड़े दो अधिकारियों ने पाकिस्तान में एफ-16 विमानों की गिनती की थी और पाया था कि पाकिस्तान के पास पूरे विमान हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग का दावा मैगजीन के दावे से बिल्कुल विपरीत है।

अमेरिकी मैगजीन फॉरेन पॉलिसी के इस दावे के बाद से भारतीय सरकार पर भारत के अंदर से और पाकिस्तान की ओर से भी यह कहा जाने लगा था कि भारत का एफ 16 विमानों को मार गिराने का दावा झूठा है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता गफूर ने कहा था कि सच बहुत दिन तक छुप नहीं सकता है। भारत को अब अपने इस बात को कबूल लेना चाहिए कि उसने कोई भी एफ16 विमान मारकर नहीं गिराया है बल्कि वह झूठ बोल रहा है।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा था कि उनके पास पाकिस्तान के विमानों को मार गिराने का पुख्ता सबूत है और यह वही विमान है जो अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए थे। 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाघाट में एयर स्ट्राइक की थी और पाकिस्तान के विमान को मार गिराया था।

Summary
पाकिस्तान में एफ-16 की संख्या जांचने के दावे का अमेरिका ने किया इंकार
Article Name
पाकिस्तान में एफ-16 की संख्या जांचने के दावे का अमेरिका ने किया इंकार
Description
अमेरिकी मैगजीन फॉरेन पॉलिसी ने दावा किया था कि पाकिस्तान के पास सभी f-16 विमान हैं। ऐसे में भारत का एफ 16 को मार गिराने का दावा झूठा है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

One Thought to “पाकिस्तान में एफ-16 की संख्या जांचने के दावे का अमेरिका ने किया इंकार”

  1. I’m no longer sure where you are getting your info, however great topic.
    I must spend some time studying more or working out more.
    Thanks for great information I used to be looking for
    this information for my mission.

Leave a Comment