कई पार्टियों के दावेदारों को टिकट की आस लगी है , पहले चरण का मतदान होगा 11 अप्रैल को
होली के रंग में पूरा देश डूबा हुआ है लेकिन राजनीतिक रंग में पूरे राजनेता और पूरा राजनीतिक लोकतंत्र डूबा हुआ है । चाहे कांग्रेस का दफ्तर हुए भारतीय जनता पार्टी का दफ्तर हो सभी दावेदारी की आस लगाए बैठे हैं कि उन्हें टिकट कब मिलेगा । गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा हो चुकी है और पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना सुनिश्चित हुआ है । ऐसे में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दफ्तरों पर टिकट के दावेदारों की भीड़ जमकर देखी जा रही है । गौरतलब है कि संजीव बालियान को मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल चुका है । इसके साथ कार्यालय भी खोल दिया है लेकिन अभी भी उम्मीदवारों की सूची नहीं मिल पाई है । उस के साथ ही डॉक्टर सत्यपाल सिंह बागपत से चुनाव लड़ेंगे ।
भाजपा मुख्यालय में चल रही लगातार मीटिंग
लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में लगातार टिकट के दावेदारों की मीटिंग चल रही है क्योंकि दावेदारों को टिकट की आस लगी है गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट के बंटवारे को लेकर बैठक की लेकिन किसी प्रकार की कोई सूची जारी नहीं हो पाई । इसके बाद अगले दिन भी बैठकों का लगातार सिलसिला जारी रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे । ऐसे मे दावेदारों को टिकट की आस लगी है ।
होली बाद जारी हो सकती है पहली सूची
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि दावेदारों को टिकट की आस लगी हुई है । ऐसे में वह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन अभी तक कोई भी सूची जारी नहीं हो पाई । उनका कहना है कि केंद्रीय चुनाव समिति के पास से जैसे ही सूची आएगी वह तुरंत नामों की घोषणा करेंगे ।
गौरतलब है कि भाजपा के नेताओं ने कहा है कि अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि पहले प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर लिया जाए । उसके बाद ही सुविधा अनुसार घोषणा की जाएगी । ऐसे में दावेदारों को टिकट की आस लगी हुई है ।

