Featured Article News 

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी हुए लंदन में गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक के तकरीबन 13500 करोड़ों रुपए का घोटाला करके फरार हुए हीरा कारोबारी अंत में कानून के शिकंजे में आ गया है । बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इसके पहले भारत सरकार ने ब्रिटिश सरकार से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की अपील की थी और इसके पश्चात ब्रिटिश अदालत में प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई के लिए नीरव मोदी को पेश किया गया है  जहां से 29 मार्च की तारीख मिली हुई है   ऐसे में यह बड़ी संभावना जताई जा रही है कि नीरव मोदी को इस मामले में अदालत से जमानत भी मिल सकती है ।

भारत सरकार कर रहा है प्रत्यर्पण की बात

 पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी जो कि पेशे से एक हीरा कारोबारी हैं ।  इनकी गिरफ्तारी का  मायने यह है कि प्रवर्तन निदेशालय और भारत सरकार लगातार ब्रिटिश सरकार से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए बात कर रहे थे । इस मामले के कानूनी जानकारों का मानना है कि ब्रिटिश कोर्ट नीरव मोदी को जमानत देते हुए भारत से उसके खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत तथा आरोप पत्र का मांग कर सकता है । गौरतलब है कि इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम इस सिलसिले में लंदन पहुंच चुकी है ।

ऐसे पता चला नीरव मोदी के बारे में

 पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के बारे में एक रिपोर्ट के द्वारा पता चला  जब ब्रिटिश अखबार की खबर के बाद नीरव मोदी भारतीय मीडिया की सुर्खियों में छा गया । इस रिपोर्ट से पता चला है कि वह जून 2018 से लंदन में एक फ्लैट में रह रहा है । गौरतलब है कि नीरव मोदी 2018 में भारत से फरार हो गया था और उसके पश्चात व कभी वापस भी नहीं लौटा ।  इसी बीच तकरीबन 1 हफ्ते भर में यह पता चला कि वह लंदन में रह रहा है ।
 इस प्रकार की जानकारी मिलने के बाद ही भारत सरकार प्रवर्तन निदेशालय और विदेश मंत्रालय ने उसके प्रत्यर्पण के लिए कोशिशें तेज कर दी इसके साथ ही ब्रिटिश सरकार से बातचीत भी तेज हो गई और फिर कि सरकार ने प्रत्यर्पण की अर्जी को स्वीकार कर लिया इसके बाद गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई थी ।

राजनीती और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment