राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दिया देश को होली की शुभकामनाएं
रंगो के पर होली के अवसर पर भारत देश की जनता को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं इसके साथ ही देश के राजनेताओं ने देश की जनता के सुख एवं समृद्धि के लिए भी ईश्वर से कामना किया है ।
राष्ट्रपति कोविंद ने किया ट्वीट
होली के शुभ अवसर पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर के जरिए भारत देशवासियों के लिए ट्वीट करके कहा कि भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को होली की बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं । उन्होंने आगे कहा की होली रंगों का त्यौहार है जो कि बसंत का और समाज में सौहार्द का उत्साह माना जाता है । उन्होंने आगे कहा कि मेरी कामना है कि उत्सव सभी के जीवन में सुख और शांति और भरपूर समृद्धि लाने वाला हो ।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दी बधाई भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के सभी वासियों को होली की बधाई दी और उसके साथ उन्होंने कहा कि होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं उन्होंने आगे कहा कि बसंत प्रकृति की अनुपम सौंदर्य में सामाजिक सौहार्द सहिष्णुता समृद्धि और प्रेम भाव का रंग मिलाया जाना चाहिए उन्होंने भारत देश के किसानों और सैनिकों पर भी ध्यान देते हुए कहा कि होली के इस पावन अवसर पर किसानों के श्रम और सैनिकों के शौर्य को भी नतमस्तक होकर प्रणाम करते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा होली हर्ष और उल्लास का त्यौहार है जो कि हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करती है होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं ।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत देश के सभी परिवारों को होली के पावन अवसर पर उनके और पूरे कांग्रेस जन की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं । उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियों के रंग से भर दे उनकी यही कामना है ।

