नरेंद्र मोदी संगमpolitics Trending 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम पहुंचे आस्था की डुबकी लगाने

कुंभ मेले में प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पवित्र संगम में डुबकी लगाई। एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा के साथ संगम में डुबकी भी लगाई|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से सीधे प्रयागराज पहुंचे। पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर यहां अरैल क्षेत्र में स्थित डीपीएस हेलिपैड पर उतरा, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से संगम तट पर पहुंचे। उन्होंने संगम पर पूजा-अर्चना, और फिर दुग्धाभिषेक किया। इससे पहले उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।]

सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने संगम पर स्नान, पूजन और गंगा आरती में शिरकत किया। प्रयागराज में आए प्रधानमंत्री के स्वागत में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे।

जानिये पीएम किसान योजना से कैसे मिलेगा किसानो को हर महीने लाभ

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक 20 करोड़ 54 लाख लोग अभी तक कुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मोदी आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। यहां पर वे सफाई कर्मचारियों और स्वच्छाग्रहियों को पुरस्कार भी देंगे। इसके बाद वे प्रयागराज के लोगों को संबोधित भी करेंगे।

इससे पहले बीते 13 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रमुख संतों और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ त्रिवेणी में शाही स्नान किया था। स्नान के बाद गंगा पूजा और आरती भी की थी। बाद में संतों व अखाड़ों से मिलकर राम मंदिर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की और चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन भी मांगा।

ताकतवर नेताओ की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी को मिला है यह स्थान

Summary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम पहुंचे आस्था की डुबकी लगाने
Article Name
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम पहुंचे आस्था की डुबकी लगाने
Description
कुंभ मेले में प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पवित्र संगम में डुबकी लगाई। प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा के साथ संगम में डुबकी भी लगाई|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment