फ़ेसबूक सेल्फी से पकड़ी गई कातिल लड़की
कनाडा की पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा सोशल मीडिया की मदद से किया है। दो वर्ष पहले 18 वर्षीय ब्रिटनी गर्गोल हत्या कर दी गयी थी। ब्रिटनी की हत्या गला घोंटकर की गई थी और लाश को कूड़े के पास फेंक दिया गया था। पुलिस को लाश के पास ही एक बेल्ट पड़ी मिली।
पुलिस ने बेल्ट को बरामद कर लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस हत्या में पुलिस के पास उस बेल्ट के अलावा हत्या करने वाले का कोई सुराग नहीं था। पुलिस ने छान बीन में सोश्ल मीडिया का भी सहारा लिया। एक दिन अचानक पुलिस की नजर ब्रिटनी की करीबी दोस्त 21 वर्षीय चेयने रोज के प्रोफ़ाइल पर पड़ी। उसने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वह ब्रिटनी के साथ वही बेल्ट पहन कर खड़ी थी।
इन फेसबुक की तस्वीरों में उसी बेल्ट को देख पुलिस को चेयने रोज पर शक शुरू हुआ। पुलिस ने उसको अपने गिरफ्त में ले कर पूछ-ताछ शुरू की। पुलिस द्वारा बरामद बेल्ट से वह और झूठ नहीं बोल पाई। अपनी ही दोस्त ब्रिटनी की तातील चेयने रोज ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अदालत में उसने बताया कि जिस दिन ब्रिटनी की हत्या उसने की थी, उस दिन दोनों ने मिलकर जमकर शराब पी थी। बाद में किसी छोटी सी बात को ले कर उनमें झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े के बाद गुस्से मैं उसने दोस्त को मार डाला था। इस अपराध के लिए चेयने रोज को अदालत ने सात साल की सश्रम सजा सुनाई है।

