mythology nature News 

हिंदू धर्म में है शमी के पेड़ का महत्व, जानियें क्या है इसके फायदें

हिंदू धर्म की बात करें तो बहुत से ऐसे पेड़ है जिनका अपने आप में खास महतव माना जाता है। तो आज हम बात करने जा रहे है शमी के पेड़ की जिसका हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। आपको बता दें कि शमी की पूजा करने से भगवान शिव, गणेश और शनि सभी प्रसन्न होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पौधा हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इन नाम से जानते है पेड़ को

वहीं, इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जिसकी बदौलत आप खांसी, दस्त, बवासीर से लेकर आंखों की समस्याओं तक हर चीज का इलाज कर सकते हैं। इसके अलावा शमी का पौधा सांस की बीमारियों में भी फायदेमंद होता है। इस पौधे को छोकर, खेजड़ी, चीकुर के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं कि शमी पेड़ के क्या फायदे होते है।

पाए जाते है ये गुण

क्या आप ये जानते है कि शमी के पत्तों में एंटीहाइपरलिपिडेमिक गुण होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। यह रक्त में लिपिड स्तर को नियंत्रित करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। जो सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है।

इन चीजों के लिए है फायदेमंद

वहीं, अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे दूर करने में शमी की लकड़ी बहुत फायदेमंद हो सकती है। त्वचा पर फोड़े-फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए शमी की लकड़ी को घिसकर प्रभावित जगह पर लगाने से शीघ्र आराम मिलता है।

खास बात

यदि आप अतिसार से पीड़ित हैं तो शमी के पत्तों को धोकर काली मिर्च और शहद के साथ खाने से आपको बहुत आराम मिलेगा। जिसका फायदा आपको कुछ दिन में दिखने लगेगा।

Summary
हिंदू धर्म में है शमी के पेड़ का महत्व, जानियें क्या है इसके फायदें
Article Name
हिंदू धर्म में है शमी के पेड़ का महत्व, जानियें क्या है इसके फायदें
Description
हिंदू धर्म की बात करें तो बहुत से ऐसे पेड़ है जिनका अपने आप में खास महतव माना जाता है। तो आज हम बात करने जा रहे है शमी के पेड़ की जिसका हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है।
Author
Publisher Name
India Alive

Related posts

Leave a Comment