प्रयागराज में कई जगहें है घूमने के लिए, जानियें इनके बारे में, पढ़ियेFeatured Article Interesting Knowledge 

प्रयागराज में कई जगहें है घूमने के लिए, जानियें इनके बारे में, पढ़िये

उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज जो पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। बता दें कि प्रयागराज अपने ट्रेडिशन और कल्चर के लिए मशहूर है। यह उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा और यमुना नदी के तट पर स्थित है। बता दें कि प्रयागराज में अनगिनत मंदिर, त्रिवेणी संगम, खुसरो बाग जैसे मकबरे और कई मस्जिदें और यहां की तीन नदियां – गंगा, यमुना और सरस्वती। क्योंकि कुंभ मेले से लेकर इलाहाबाद किले तक यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। आइये जानें उन जगहों के बारें में।

मेलों का होता है आयोजन

क्या आप ये जानते है कि हिंदू धर्म में तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों का मिलन, त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद में स्थित एक पवित्र स्थान है। यह इलाहाबाद में घूमने के लिए सबसे पॉपुलर और पवित्र स्थानों में से एक है, और अक्सर यहां मेलों और त्यौहारों का आयोजन होता है। बता दें संगम में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियाँ मिलती हैं। जिसे संगम कहा जाता है।

कहा जाता है संगम

बता दें कि इस क्षेत्र की लोकप्रियता के कारण ही प्रयागराज के पूरे शहर को कभी-कभी संगम भी कहा जाता है। क्योंकि हर 12 साल में यहां इस स्थान पर कुंभ मेला लगता है। साथ ही हर छह साल में यहां अर्ध कुंभ का आयोजन किया जाता है। इन दोनों त्यौहारों के मौके पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की काफी भीड़ होती है। जहां नदियां मिलती हैं, वहां श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पवित्र जल को छूने से सभी जन्मों के पाप धुल जाते हैं। अगर आप गंगा और यमुना के बहते पानी में बोटिंग करते हैं, तो आप दो नदियों के पानी के रंगों में अंतर देख सकते हैं। जहां आपको दो रंग के पानी दिखाई देंगे।

प्रसिद्ध खुशरोबाद

वहीं, प्रयागराज में लूकरगंज में स्थित, खुसरो बाग प्रयागराज के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। खुसरो बाग को मुगल द्वारा बनवाया गया है, यहां मुगल वास्तुकला को देख सकते हैं। जहां पुरातात्विक चीजें देखने को मिलती है।

 

Related posts

Leave a Comment