Breaking News 

सोमनाथ-विश्वनाथ-केदारनाथ-पशुपतिनाथ हर जगह दिखी मोदी की शिवभक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. केदारनाथ यात्रा के दौरान पीएम यहां पर कई जीर्णोद्धार योजनाओं की शुरुआत करेंगे. 2013 में आई तबाही से संवारने के लिए पीएम केदारपुरी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी की शिव के प्रति आस्था समय-समय पर दिखती है.

पीएम का शिव साधना से पुराना नाता है. भक्ति की शक्ति को अच्छी तरह जानते हैं. इसीलिए जहां भी जाते हैं, वहां के मशहूर शिव मंदिर में जरूर जाते हैं. बल्कि उससे आगे इस साल तो कोयंबटूर में मोदी ने शिव की एक विशाल प्रतिमा का अनावरण किया. देश

दुनिया को ये भाव देने के लिए कि शिव सिर्फ भगवान ही नहीं एक आदियोगी भी हैं.

ऐसी ही एक कोशिश कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनाकर हुई।जिसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. आदियोगी शिव के रूप में बनाई गई इस मूर्ति को धर्मगुरू जग्गी वासुदेव की संस्था ईशा फाउंडेशन ने बनवाया था. प्रधानमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद दुनिया भर में चलने वाले महायोग यज्ञ का भी आगाज किया था. इस यज्ञ के माध्यम से समाज में भक्ति और योग की भावना को बढ़ाने की कोशिश हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस गुजरात से वास्ता रखते हैं, जहां सोमनाथ हैं. उस वाराणसी से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा, जहां बाबा विश्वनाथ का धाम है और प्रधानमंत्री बनने के बाद उस काठमांडु में पड़ोसी देश नेपाल से एक नया रिश्ता सुधारने पहुचे जहां पशुपतिनाथ का मंदिर है. शिव का हर धाम प्रधानमंत्री मोदी को अपनी तरफ खींच ही लेता है।

Related posts

Leave a Comment