Breaking News 

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने एक बार फिर से चार भारतीय मछुआरों को उनके प्रादेशिक जल में मछली के अवैध शिकार करने के आरोप में पकड़ लिया है। कोलंबो के उत्तरी नौसेना कमान की फास्ट एटैक क्राफ्ट ने रविवार को मछुआरों को कोविलान के 9 एनएम नॉर्थवेस्ट से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इन नौसैनिकों ने उनके पास से मछली मारने के औजारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार मछुआरों को एसएलएनएस इलारा ले जाया गया जहां से उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फिशरीज विभाग के निदेशक को सौंप दिया जाएगा।

मालूम हो कि, इससे पहले भी 13 जून को 7 मछुआरों को श्रीलंकन नौसैनिकों के द्वारा इसी आरोप में पकड़ लिया गया था। मछुआरे रामेश्वरम के पास मंडपम के थे और द्वीपीय राष्ट्र के तट के नजदीक मछली पकड़ने का काम कर रहे थे। कोलंबो पेज ने नेवी वेबसाइट का हवाला देते हुए लिखा कि, उत्तरी नौसेना कमान से संबंधित दो फास्ट अटैक क्राफ्ट ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) को पार करने के आरोप में सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related posts

Leave a Comment