Breaking News 

शॉर्ट नोटिस पर युद्ध के लिए तैयार है वायुसेना : वायुसेना प्रमुख

एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना किसी भी ‘शॉर्ट नोटिस’ पर युद्ध के लिए और देश की सुरक्षा को पैदा होने वाली किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

भारतीय वायु सेना की 85वीं वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति में अनिश्चितता को देखते हुए इसकी जरूरत पड़ सकती है कि वायुसेना ‘शॉर्ट’ और ‘स्विफ्ट वॉर’ के लिए तैयार रहे। वायुसेना बहुपक्षीय रणनीतिक क्षमताएं हासिल कर रही है। वायु सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब डोकलाम में चीन अपना जोर दिखाने की कोशिश कर रहा है और पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां लगातार जारी हैं।

उन्होंने देश की संभावित सुरक्षा चुनौतियों समेत विभिन्न मुद्दों पर राय रखते हुए कहा कि हमारा जोर वायुसेना को अगले कुछ वर्षो में तकनीकी प्रखर बल के रूप में बदलने का है। सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और वायु सेना के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में एयर चीफ मार्शल धनोआ ने कहा- ‘मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरे कमांड के पुरुष और महिलाएं किसी भी खतरे का मुकाबला करने में एयर ऑपरेशन करने को लेकर विश्वास से भरे हैं।

Related posts

Leave a Comment