शादी के बाद विराट और अनुष्का करने जा रहे हैं एक बड़ा सामाजिक काम
देश के सबसे चर्चित नव विवाहित जोड़ा भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद एक ऐसा काम करने जा रहे हैं, जो वाकई कबीले तारीफ है।
विराट और अनुष्का ने शादी के बाद पहला काम पशु पक्षियों के लिए अस्पताल बनाने का किया है। इस काम के लिए उन्होने मुंबई के वासी रोड पर दस एकड़ जमीन खरीदी है। यह विश्व स्तरीय अस्पताल सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस महान सामाजिक कार्य की प्रेरणा इन दोनों को अनंत धाम हरिद्वार के पीठाधीश्र्वर अनंत बाबा से मिली है।
विराट और अनुष्का के इस पशु पक्षियों के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण से लेकर संचालन तक सब कुछ अनंत बाबा के देख रेख में रहेगा। पुछे जाने पर अनंत बाबा ने बताया कि विराट-अनुष्का ने शादी के तुरंत बाद इस योजना पर काम शुरू करना शुरू कर दिया था। दोनों की पशु पक्षियों के प्रति प्रेम ही है कि उन्होने इस परियोजना को हाथ में लिए। अनंत बाबा आगे बताते हैं कि’दोनों बच्चे बेहद कोमल हृदय हैं, वह किसी भी प्राणी, खासकर पशु-पक्षियों की पीड़ा नहीं देख सकते। खासकर अनुष्का, वह पशु-पक्षियों के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। अनंत बाबा का कहना है कि पशु पक्षियों का यह अस्पताल विराट व अनुष्का का एक-दूसरे को शादी का तोहफा भी है।
विराट और अनुष्का के घर वाले भी इस पुनित कार्य में उनका सहयोग कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा, माता आशिमा और भाई कर्णेश इस कार्य में पूरा सहयोग कर रहे हैं। घरवालों के साथ-साथ विराट और अनुष्का को सिनेमा और क्रिकेट जगत के मित्रों का सहयोग भी इस काम में मिल रहा है। पूरी तरह से तैयार हो जाने पर इस अस्पताल में सभी प्रकार के पशु-पक्षियों चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी। विराट अनुष्का के इस अस्पताल में पशु पक्षियों को भर्ती होने से ले कर खाने का भी उचित प्रबंध होगा। यह विश्व स्तरीय अस्पताल एक से डेढ़ वर्ष में बन कर तैयार हो जाएगा। यह अस्पताल मुंबई में एक अनूठा अस्पताल होगा, जिसमे रोगी पशु पक्षियों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी।


Nice moment