Breaking News 

लीबिया में सभी 6 भारतीय बंधक छुड़ाए गए, सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

लीबिया में बंधक बनाए गए सभी छह भारतीयों को रिहा करा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लीबिया स्थित भारतीय मिशन की इस मामले में तारीफ की है। उन्होंने बताया कि बंधकों में डॉ. राममूर्ति कोसानम भी थे, जिन्हें गोली लग गई है। उन्हें जल्द ही भारत लाया जा रहा है। इस काम के लिए सुषमा ने भारतीय अधिकारियों को बधाई भी दी।

पिछले साल वहां केरल के मूल निवासी एक आईटी प्रफेशनल को बंधक बनने पर छुड़ाया गया था। लीबिया में भारतीय दूतावास भारतीय नागरिकों को सलाह देता रहा है कि वहां के बिगड़ते हालात को देखते हुए वे वहां से हट जाएं। लीबिया के विभिन्न हिस्सों में आएदिन सशस्त्र संघर्ष होता रहा है।

Related posts

Leave a Comment