पाकिस्तान को भी अब ये समझ में आने लगा है कि जमात उद दावा का मुखिया हाफिज सईद पाकिस्तान के लिए खतरा बन चुका है
जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद के बारे में पाकिस्तान हमेशा ये भारत सबूतों की मांग करता रहा है। लेकिन दमादम कलंदर की दरगाह पर हालिया आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के सुर बदले नजर आ रहे हैं। भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार हाफिज सईद के बारे में भी पाकिस्तान के बोल में बदलाव आ रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब हाफिज सईद पाकिस्तान के लिए भी खतरा बन चुका है।
हाफिज सईद की नजरबंदी पर भारत सरकार की तरफ से बेहद सधी टिप्पणी आई थी। केंद्र सरकार ने कहा था कि अगर पहले के इतिहास पर नजर डालें तो आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की नीति ढुलनमुल रही है। पहली बार पाकिस्तान ने आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत हाफिज पर कार्रवाई की है, जो सराहनीय है। लेकिन पाकिस्तान को पुख्ता तौर पर कदम उठाने होंगे ताकि आतंक के विषबेल को समूल नष्ट किया जा सके।

